देश में धार्मिक पहचान, खान-पान और आस्था को लेकर टीवी डिबेट्स में बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है. इसी बीच एक प्राइवेट न्यूज चैनल के टीवी डिबेट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें BJP प्रवक्ता और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली. बहस के दौरान BJP नेताओं के बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है.
प्राइवेट न्यूज चैनल के टीवी डिबेट से जुड़ा है. इसमें धार्मिक परंपराओं और स्थानीय भावनाओं को लेकर चर्चा चल रही थी. इसी दौरान BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी से पूरे देश से माफी मांगने की मांग कर दी. बहस इतनी तीखी हो गई कि दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया.
किस बयान पर बढ़ा विवाद?
डिबेट में BJP प्रवक्ता प्रेम शुक्ला का एक बयान सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया. उन्होंने कहा, “जहां बकरा नहीं कटता वहां काटने की जिद क्यों? अगर मुसलमान जहां भी रहेगा वहां बकरा काटेगा, तो हिंदू जहां रहता है वहां सुअर क्यों नहीं पाल सकता?” यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया. कुछ लोगों ने इसे सीधी और बेबाक बात बताया. कई यूजर्स ने इसे भड़काऊ और संवेदनशील मुद्दों को हवा देने वाला बयान करार दिया है.
सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, फेसबुक और यूट्यूब पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने BJP नेताओं के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि समान नियम सब पर लागू होने चाहिए.
विपक्षी दलों ने BJP पर लगाया धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप
इस पूरे विवाद के बीच विपक्षी दलों ने BJP पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है. समाजवादी पार्टी समर्थकों का कहना है कि बहस को जानबूझकर सांप्रदायिक दिशा दी गई. दूसरी तरफ, BJP समर्थक इसे स्थानीय भावनाओं और सांस्कृतिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं.
मुस्लिम समुदाय में सूअर से परहेज की बात क्यों?
इस्लाम में सूअर का मांस खाना सख्त मना (हराम) है. कुरान में इसे अशुद्ध और इंसानी सेहत के लिए नुकसानदायक घोषित किया है. पवित्र कुरान की कई आयतों जैसे सूरह 2:173 और 16:115 में स्पष्ट रूप से सूअर के मांस को हराम (निषिद्ध) बताया गया है.
बकरीद पर बकरे की कुर्बानी को लेकर कहां-कहां हुआ विवाद?
बकरीद को लेकर मुंबई की हाईराइज सोसायटी में भारी बवाल की खबरें सामने आ रही हैं. हिंदू संगठन ईद-अल-जुहा के मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी का विरोध कर रहे हैं. बुधवार को मुंबई के घाटकोपर वेस्ट स्थित सागर पार्क हाउसिंग सोसायटी में ऐसा ही विवाद सामने आया. जहां सोसायटी प्रिमायसिस के भीतर बकरे की कुर्बानी की तैयारी होती देखकर विवाद खड़ा हो गया.
BMC प्रशासन पर उठाए सवाल
इससे पहले ठाणे में भी ऐसा ही विवाद सामने आया था. जहां एक हाउसिंग सोसायटी में कुर्बानी के लिए बकरे बांधे गए थे और उनके लिए शेड बनाया गया था. वहीं, बुधवार को मुंबई के घाटकोपर में BJP नेता किरीट सोमैया भी विवाद होने पर मौके पर पहुंचे और BMC प्रशासन पर सवाल उठाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED