Sikar News in Hindi, Live News : सीकर न्यूज़ Today for 24 मई @Shekhawatilive – Shekhawati Live

Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News in Hindi, Live News : सीकर न्यूज़ Today for 24 मई @Shekhawatilive

By
News Desk
जल जीवन मिशन की समीक्षा, “हर घर जल” कार्यों में तेजी के निर्देश
प्रदेश में जल जीवन मिशन को अधिक प्रभावी और टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से मिशन निदेशक राजन विशाल ने सीकर जिले का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न जल योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और “हर घर जल” प्रमाणन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करते हुए गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
दौरे के दौरान मिशन निदेशक ने झुन का बास, करणपुरा, सिहोट छोटी और लांपुवा (खंडेला) की ग्रामीण जल योजनाओं का निरीक्षण किया।
इसके अलावा अमृत 2.0 योजना के तहत सीकर शहर के आनंद नगर में निर्माणाधीन उच्च जलाशय का भी जायजा लिया गया।
उन्होंने अधिकारियों से पाइपलाइन विस्तार, जल स्रोत विकास और पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
मिशन निदेशक ने अधिकारियों को प्रत्येक ग्राम के लिए “सुजलम आईडी” तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि यह डिजिटल व्यवस्था जल योजनाओं की मॉनिटरिंग, संचालन और रखरखाव को अधिक पारदर्शी बनाएगी। इसके जरिए जल स्रोत, पाइपलाइन नेटवर्क, लाभान्वित परिवार और रखरखाव से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।
राजन विशाल ने ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों (VWSC) को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामुदायिक सहभागिता आधारित अभियान है। ग्राम स्तर पर समितियों की सक्रियता से योजनाओं का बेहतर संचालन और रखरखाव संभव होगा।
अधिकारियों को ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश भी दिए गए।
मिशन निदेशक ने अधिकारियों को “हर घर जल” प्रमाणन कार्यों में तेजी लाने को कहा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन गांवों में हर घर तक नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो चुकी है, वहां जल्द सत्यापन और प्रमाणन प्रक्रिया पूरी की जाए।
उन्होंने कहा कि यह प्रमाणन ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल सेवाओं का महत्वपूर्ण संकेतक है।
राजन विशाल ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य केवल पेयजल उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि योजनाओं को दीर्घकाल तक टिकाऊ और प्रभावी बनाए रखना भी है।
उन्होंने तकनीकी गुणवत्ता, डिजिटल मॉनिटरिंग, नियमित रखरखाव और जनसहभागिता को योजनाओं की सफलता के लिए जरूरी बताया।

पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी –जल संरक्षण, हरियालो राजस्थान और फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर हुई समीक्षा
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी –नगर परिषद ने जलभराव रोकने के लिए शुरू किया विशेष सफाई अभियान
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी –सालासर रोड पर नाकाबंदी के दौरान बलेनो कार से बरामद हुई नकदी
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी –सीकर में फिट इंडिया मिशन के तहत निकली साइकिल रैली
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी –108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में रोजाना हजारों श्रद्धालु कर रहे प्रसादी ग्रहण
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।
Shekhawati Live
अब सिर्फ शेखावाटी नहीं, उत्तर भारत की धड़कन। शेखावाटी लाइव: अब शेखावाटी से उत्तर भारत तक 2018 में एक क्षेत्रीय आवाज़ के रूप में स्थापित ‘शेखावाटी लाइव’ ने अपने भरोसे और निष्पक्षता के दम पर आज एक नई ऊँचाई हासिल की है। शेखावाटी (सीकर, झुंझुनूं, और चूरू) के घर-घर तक पहुँचने के बाद, अब हम राजस्थान के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत की खबरों को प्रमुखता से कवर कर रहे हैं। हमारा विस्तार केवल भूगोल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हम राजनीति, व्यापार, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकारों जैसी विविध श्रेणियों में भी गहराई से समाचार पहुँचा रहे हैं। आधुनिक वीडियो और फोटो पत्रकारिता के माध्यम से हमारा लक्ष्य हर खबर की तह तक जाना और उसे आप तक पहुँचाना है।
© 2026 shekhawati Live

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News