भास्कर न्यूज़ | लुधियाना.
एसएस जैन सभा किचलू नगर के तत्वावधान में सुभाष मुनि के सान्निध्य में दैनिक प्रवचन सभा के दौरान सुधीर मुनि ने बताया कि “संसार के समस्त भौतिक सुखों के भीतर दुःख छुपा हुआ है। जब उसका परिचय होता है तो व्यक्ति बहुत दुःखी होता है। जैसे गुलाब की सुगंध सभी को आकर्षित करती है पर जब कांटों का नुकीलापन व्यक्ति के हाथों को स्पर्श करके चुभता है तब अपार वेदना होती है । इसी प्रकार संयोग जब वियोग में परिवर्तित होता है और लाभ जब हानि के रूप में घटित होता है तब व्यक्ति दुःखी हो जाता है।
दूर से हर चमकती वस्तु आकर्षक लगती है पर निकट जाने पर दृष्टि भ्रम टूटता है तब मन बहुत विचलित होता है। इसलिए व्यक्ति आसक्ति से हटकर केवल कर्त्तव्य बोध से जीवन निर्वाह करें। इस मौके पर साध्वी मीनू ने भजन गाया और मंच का संचालन महामंत्री संजीव जैन शाह ने किया।
आज के जाप का लाभ पूनम दिनेश जैन परिवार ने लिया। साध्वी डॉ. अर्चना ने आगामी 10 अक्टूबर शनिवार को गुरु नानक देव भवन में होने वाले क्षमापना कार्यक्रम में पहुंचने की प्रेरणा दी जहां चारों जैन सम्प्रदायों का पंजाब में प्रथम क्षमापना पर्व मनाया जाएगा ।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.