—विज्ञापन—
Predestination Sci-Fi Movie: कुछ लोगों को कहानी से ज्यादा Sci-Fi फिल्मों में मजा आता है. अगर आपको भी साइंस और फिक्शन में इंट्रेस्ट है, तो इस फिल्म को आप जरूर देखें. इसमें एक ही इंसान ने 4-5 किरदार निभाए हैं. पुनर्जन्म की ऐसी गाथा आपके होश उड़ाकर रख देगी.
आजकल के युवाओं को रोमांटिक, एक्शन फिल्मों से ज्यादा Sci-Fi फिल्में ज्यादा पसंद आने लगी हैं. हॉलीवुड की कई पुरानी Sci-Fi फिल्में अचानक फिर से चर्चा का भाग बन चुकी हैं. इन फिल्मों की स्टोरी आपके होश उड़ाकर रख देगी. (Credit- Printerest)
इन्हीं तरह की फिल्मों में से एक Predestination (2014) ऐसी फिल्म है जो बिना बड़े-बड़े विस्फोटों के आपके दिमाग को पूरी तरह हिला देती है. यह फिल्म साइंस-फिक्शन है या जीवन का कोई गहरा चमत्कार, यह सवाल आपको देखने के बाद भी परेशान करता रहेगा. (Credit- Printerest)
फिल्म की शुरुआत एक टाइम ट्रैवल एजेंट से होती है, जो एक खतरनाक आतंकवादी "फिज़ल बॉम्बर" को पकड़ने की आखिरी मिशन पर निकलता है. एथन हॉक इस एजेंट की भूमिका में हैं. (Credit- Printerest)
इस कहानी में एक बार में एक लड़की जेन की जिंदगी दिखाई जाती है, फिर जॉन नाम के लड़के की, और फिर एक बारटेंडर की. लगता है अलग-अलग लोग हैं, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म चलती है, सब एक ही इंसान से जुड़ते नजर आते हैं. (Credit- Printerest)
एक ही व्यक्ति कई किरदार निभा रहा है- मां, पिता, बच्चा, प्रेमी, दुश्मन-सब कुछ! यह देखकर आप हैरानी से भर जाएंगे. क्योंकि आपको यह फिल्म एक सोर्स के होने का अहसास दिलाएगी. (Credit- Printerest)
फिल्म में बड़े स्मार्ट तरीके से टाइम ट्रैवल, पाराडॉक्स और किस्मत का खेल को दिखाया जाता है. जिससे समझ में आता है कि "यह तो होना ही था." इस फिल्म में दिमाग घुमा देने वाली कहानी है. यह फिल्म एक ही इंसान की जिंदगी को लूप में दिखाती है. सब कुछ एक सर्कल में जुड़ा है. (Credit- Printerest)
इस फिल्म में न कोई बड़े इफेक्ट्स के कमाल दिखाया गया है और न ही कोई बड़ा बजट नहीं, कोई भारी-भरकम वीएफएक्स नहीं है. फिर भी हर सीन आपको सोचने पर मजबूर करता है. हर सीन में आपको कई बार जीवन की फिलॉसफी के बारे में बता सकता है.
अगर आप Inception, Interstellar या Looper जैसी फिल्में पसंद करते हैं, तो Predestination आपके लिए बेस्ट है. यह सिर्फ 1 घंटा 37 मिनट की फिल्म है, लेकिन खत्म होने के बाद भी आप घंटों इसके बारे में सोचते रहेंगे. IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है, जो बताती है कि दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं. (Credit- Printerest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in