Feedback
तमिल इंडस्ट्री में शनिवार की सुबह एक दुखद खबर लेकर आई. नामी फिल्म डायरेक्टर कृष्णस्वामी भाग्यराज उर्फ के. भाग्यराज के निधन से तमिल इंडस्ट्री शोक में है. 73 साल के भाग्यराज का निधन हार्ट अटैक से हुआ. उनके पीछे उनकी पत्नी, पूर्व एक्ट्रेस पूर्णिमा भाग्यराज के साथ बेटे शांतनु और बेटी शरण्या हैं. शांतनु भी तमिल और मलयालम फिल्मों में पॉपुलर एक्टर हैं. उन्होंने थलपति विजय की फिल्म मास्टर (2021) में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था. अपने निधन से पहले भाग्यराज हाल ही में खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में नजर आए थे.
40 साल से ज्यादा लंबे करियर में भाग्यराज डायरेक्टर होने के साथ-साथ राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर भी थे. उन्होंने बतौर डायरेक्टर, 1979 में आई तमिल फिल्म सुवरिल्लधा चिट्ठीरंगल (Suvarilladha Chiththirangal) से शुरुआत की थी. उससे पहले वह कई फिल्मों के लिए कहानी और स्क्रीनप्ले लिख चुके थे.
उनकी फिल्मों को कॉमेडी के साथ सोशल मुद्दों पर जोरदार कमेंट के लिए जाना जाता था. तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नामों में भाग्यराज ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी और सामाजिक संदेश देने वाली उनकी फिल्में बहुत पॉपुलर हुईं.
कॉलेज ड्रॉपआउट भाग्यराज को अपनी जवानी के दिनों में दो आइकॉन्स से प्रेम था— तमिल सुपरस्टार एम. जी. रामचंद्रन और हिंदी फिल्म सुपरस्टार राजेश खन्ना. इसलिए यह हैरानी की बात नहीं है कि साउथ में अपने हिस्से की खूब शोहरत कमा रहे भाग्यराज ने हिंदी फिल्में भी डायरेक्ट की थीं. उन्होंने अपनी ही तमिल फिल्मों के हिंदी रीमेक डायरेक्ट किए थे.
अपनी तमिल फिल्म ओरु कायिधिन डायरी (Oru Kaidhiyin Diary) को उन्होंने हिंदी में आखिरी रास्ता (1986) के नाम से बनाया था, जिसके हीरो अमिताभ बच्चन थे. 1996 में भाग्यराज ने अनिल कपूर और श्रीदेवी की सुपरहिट जोड़ी के साथ फिल्म मिस्टर बेचारा बनाई थी. यह उनकी ही तमिल फिल्म वीतला विशेषांग का हिंदी रीमेक थी.
एक्टिंग करते हुए भाग्यराज अधिकतर ऐसे ही किरदार निभाते थे जिनका शोषण समाज के रसूख वाले लोग करते दिखते थे. आज की लार्ज स्केल फिल्म इंडस्ट्री से दूर भाग्यराज के सिनेमा की अपनी एक अलग पहचान थी. उनमें इंसानी भावनाओं का एंगल बहुत मजबूत होता था. अपनी फिल्म लिखने, डायरेक्ट करने, एक्टिंग करने के साथ-साथ भाग्यराज उनमें म्यूजिक भी देते थे. आज उन्हें तमिल इंडस्ट्री में एक आइकॉन की तरह याद किया जा रहा है.
(इनपुट: अनघा)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू