Edited by: Shilpi Singh | Updated: Jul 15, 2026, 7:41 AM
5 South Indian Movies & OTT Series: अगर आप घर पर मॉनसून के मजे ले रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ नया लेकर आ रहे हैं. दरअसल आपके मॉनसून बिंज-वॉचिंग प्लान में ज़बरदस्त अपग्रेड होने वाला है, क्योंकि 13 से 19 जुलाई 2026 के बीच रिलीज़ होने वाली नई साउथ इंडियन फ़िल्मों और OTT सीरीज़ की शानदार लिस्ट जारी हो चुकी है.
आज़ादी से पहले के दौर पर आधारित यह बायोपिक ड्रामा फ़िल्म मशहूर भारतीय आविष्कारक जी.डी. नायडू की ज़िंदगी की कहानी है. अमीर बनने और ब्रिटिश अधिकारियों के लिए सिरदर्द बनने तक के उनके सफ़र को दिखाती इस फ़िल्म में आर. माधवन मुख्य भूमिका में हैं. इसे 17 जुलाई 2026 को आप थिएटर में देख सकते हैं.
यह मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म पॉलसन की कहानी है, जो पैरोल पर रिहा होने के बाद पुराने हिसाब-किताब बराबर करने के लिए पहाड़ी इलाके के एक शहर में लौटता है. जब उसका बदला लेने का मकसद हत्याओं के सिलसिले में बदल जाता है, तो जिन ताकतवर रसूखदार लोगों को वह चुनौती देता है, वे उसे खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. 16 July 2026 को इसे आप इस थिएटर पर देख सकते हैं.
मलयालम सोप ओपेरा इस हफ़्ते अपने दूसरे सीज़न के साथ वापस आ रहा है. कहानी वेधा और विक्रम के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो अपनी ज़िंदगी को फिर से संवारने की कोशिश करते हुए प्यार, नुकसान और अचानक आने वाली चुनौतियों का सामना करेंगे. इसे आप जियो हॉस्टर पर देख सकते हैं क्योंकि 13 July को ही आ चुकी है.
यह रोमांटिक कॉमेडी यदागिरी की कहानी है, जो एक उभरता हुआ नेता है और अपने लिए एक परफेक्ट दुल्हन की तलाश में है. आखिरकार, उसे एक खूबसूरत और शांत स्वभाव वाली महिला से प्यार हो जाता है, लेकिन उस महिला का एक राज़ है. 16 July 2026 को आप थिएटर में देख सकते हैं.
राम्या कृष्णन द्वारा होस्ट किए जाने वाले तमिल रियलिटी डेटिंग शो 'सेकंड लव' (Second Love) में 30s की उम्र वाले 12 सिंगल कंटेस्टेंट शामिल हैं. पिछले रिश्तों में दिल टूटने के बावजूद, ये सभी कंटेस्टेंट पार्टनर की तलाश में एक विला में जाकर प्यार को दूसरा मौका देने के लिए तैयार हैं. 13 July से ये JioHotstar पर आ रहा है..
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED