सादात में ब्रह्मा कुमारी बहनों ने सजाईं भव्य झांकियां: महिषासुर मर्दिनी का जीवंत मंचन, बुराइयों पर अच्छाई क… – Dainik Bhaskar

सादात नगर में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहनों ने शारदीय नवरात्र पर सजीव झांकियां लगाईं। इन झांकियों में भक्ति और दिव्यता का ऐसा संगम दिखा कि पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।
झांकी के दौरान कुमारी अनुष्का, संजना, सोनम, इच्छा, सलोनी, अनुष्का और काजल देवी मां के कई रूपों में सजी थीं। उनकी एकाग्रता और चेहरे की शांति देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
जिला प्रभारी बीके निर्मला और नगर प्रभारी बीके संजू के निर्देशन में हुए इस उत्सव का मुख्य आकर्षण महिषासुर मर्दिनी का दृश्य रहा। मंच पर कन्याओं ने मां दुर्गा के रूप में महिषासुर (रमेश यादव) के वध का अभिनय किया।
दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस दृश्य से समाज की बुराइयों और आसुरी प्रवृत्तियों पर अच्छाई, पवित्रता और दैवीय शक्तियों की जीत का संदेश दिया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं को नवरात्र के आध्यात्मिक रहस्यों के बारे में बताया गया और जीवन में अच्छे गुणों को अपनाने की प्रेरणा दी गई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News