सारण शिक्षक चुनाव:5 जिलों के 10,743 शिक्षक कर रहे वोट: मैदान में 18 प्रत्याशी, 98 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 … – Dainik Bhaskar

बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज शुक्रवार को चुनाव है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 933 बूथों पर 5.33 लाख वोटर्स वोट देंगे।
चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 60 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटों पर कुल 4,92,594 मतदाता हैं। इनके लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1.43 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर कुल 40,253 मतदाता हैं। इनके लिए 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 मतदाता हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 8,760 मतदाता हैं।
इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, दोनों लिस्ट में मतदाताओं की पात्रता और मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग है।
5 जिलों के 10,743 शिक्षक वोटिंग कर रहे
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पांच जिलों में मतदान होगा। इसमें सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले शामिल हैं। इसके लिए कुल 98 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10,743 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
इनमें 8,885 पुरुष और 1,858 महिला मतदाता शामिल हैं। जिलेवार देखें तो सारण में 3,824, सीवान में 2,183, पूर्वी चंपारण में 1,741, पश्चिमी चंपारण में 1,713 और गोपालगंज में 1,282 शिक्षक मतदाता हैं।
निर्वाचन क्षेत्र के तहत पश्चिमी चंपारण में 18, पूर्वी चंपारण में 27, गोपालगंज में 14, सीवान में 19 और सारण जिले में 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
छपरा में 20 वोटिंग सेंटर
सारण के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर बनाए गए 20 मतदान केंद्रों पर शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं।
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र; जन सुराज ने अफाक अहमद को उतारा
जनसुराज ने अफाक अहमद को टिकट दिया है। आरजेडी ने प्रो. जयराम यादव और जेडीयू ने आनंद पुष्कर को उतारा है। आनंद फरवरी 2026 में सीपीआई छोड़कर जेडीयू में चले गए थे। यहां 10800 वोटर एमएलसी चुनेंगे।
2020 में यहां से सीपीआई नेता केदार पांडेय चुनाव जीते थे। उन्होंने बीजेपी के चंद्रमा सिंह को हराया था। केदार पांडेय के निधन के बाद 2023 में उपचुनाव हुआ।
उपचुनाव में जनसुराज के समर्थन से अफाक अहमद 674 वोट से चुनाव जीते। महागठबंधन ने केदार पांडेय के पुत्र को उतारा था कि सहानुभूति वोट मिल जाए लेकिन ऐसा नहीं हो सका। केदार पांडेय के पुत्र और सीपीआई के प्रत्याशी आनंद पुष्कर चुनाव हार गए थे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News