सावधान! दिल्ली के इन इलाकों में 2 घंटों में आंधी के साथ बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट – Live Hindustan

दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक दो दिनों से हो रही बारिश से लोगों को राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो घंटों भी फिर झमाझम बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली कई इलाकों में मध्य बारिश और हल्की आंधी तूफान आने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान दिल्ली के सिविल लाइन्स, दिलशाद गार्डन, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, लाल किला और प्रीत विहार इलाके में बारिश होने की संभावता जातई गई है। मौसम विभाग ने आंधी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
इसके बाद 7 जुलाई यानी मंगलवार सुबह से ही दिल्ली में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जातई गई है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है मौसम विभाग दोपहरे के पहले भी ऐसे ही स्थिति रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 8, 9 और 10 जुलाई को भी आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 33 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में सोमवार की सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के सफदरजंग स्थित मुख्य केंद्र ने न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो पिछले दिन के मुकाबले 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। अन्य मौसम केंद्रों में, लोधी रोड में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आयानगर में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पालम में यह 26 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, दिल्ली में सबसे कम तापमान रिज क्षेत्र में रहा। यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। इस केंद्र पर पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के अलग- अलग हिस्सों में अलग-अलग मात्रा में बारिश रिकॉर्ड की गई। आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे तक पालम में सबसे अधिक 16.4 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। इसके बाद रिज में 11.1 मिमी, आयानगर में 8.2 मिमी , सफदरजंग में 6.4 मिमी और लोधी रोड क्षेत्र में 1.6 मिमी बारिश हुई।
भाषा से इनपुट
अदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिंदुस्तान’ में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी ‘हार्ड-कोर’ खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और ‘कैलेंडर जर्नलिज्म’ से लेकर ‘फैक्ट चेक’ तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और ‘मीडिया लॉ एंड एथिक्स’ के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News