साहित्य परिषद ने मनाया विश्व हिंदी दिवस – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज| मुंगेर
अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को हिंदी दिवस समारोह को समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता मधुसूदन आत्मीय ने किया। इस मौके पर आत्मीय ने बताया कि हिंदी को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने में अमेरिका में हुए रामायण सम्मेलन, हिंदी फिल्मों के गीतों, विवेकानंद और अटल बिहारी वाजपेयी के विदेशों में दिए गए भाषणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महाकवि जयशंकर प्रसाद ने भारतवर्ष को प्रथम हिंदी शब्दकोष दिया था। वहीं मुख्य वक्ता बीआरएम कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार ने कहा कि हिंदी का बुनियादी स्वरूप भारत की 18 बोलियों को मिलाकर खड़ा हुआ है। इसके अलावा जमालपुर कॉलेज के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार, परिषद के महासचिव प्रमोद निराला, विजय वर्तनिया, विभाष चंद्र मिश्रा, इकबाल अहमद ने भी हिंदी के महत्व को रेखांकित किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संरक्षक राजन कुमार ने किया। मौके पर तृषिका वर्मा, प्रियंका, डिम्पल, रंजना कुमारी, अवनीश मिश्रा आदि मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News