‘सितारे जमीन पर’ OTT पर नहीं मिलेगी फ्री में? ट्रोल्स ने कहा- ये तो कॉपी पेस्ट लगती है – News24 Hindi

—विज्ञापन—
‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के तीन साल बाद, आमिर खान अब एक बार फिर थिएटर में लौट रहे हैं। उनकी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ है, जो उनकी 2007 की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल मानी जा रही है, इसलिए ये फिल्म उनके लिए काफी खास है। जब दो हफ्ते पहले इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई। कुछ को ट्रेलर अच्छा लगा, तो कुछ ने इसे 2018 की स्पेनिश फिल्म ‘चैम्पियंस’ की कॉपी बता दिया, जिस पर ये फिल्म आधारित बताई जा रही है। एक बार फिर आज फिल्म को ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन इस बार वजह दूसरी है।

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, थिएटर में रिलीज होने के बाद ये फिल्म सिर्फ यूट्यूब पर पे-पर-व्यू के जरिए देखने को मिलेगी। इसका मतलब है कि ये नेटफ्लिक्स, प्राइम या हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नहीं आएगी, जहां लोग सब्सक्रिप्शन लेकर फिल्में फ्री में देखते हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा करके फिल्म के मेकर्स इसकी कमाई, रिलीज टाइम और दर्शकों से जुड़ी जानकारी को अपने कंट्रोल में रखना चाहते हैं। इसका सीधा मतलब है कि जो लोग आमतौर पर फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार करते हैं, उन्हें अब या तो थिएटर जाकर फिल्म देखनी होगी या फिर यूट्यूब पर पैसे देकर।
Aamir Khan’s New Model – Either watch Sitaare Zameen Par in the theatre or pay and watch it on YouTube. It will not be available on an OTT platform at all to stream. Thoughts?
byu/MiserableMidnight6 inBollyBlindsNGossip

इस फैसले से कई लोग नाराज हैं और आमिर को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। किसी ने कहा, “आमिर को ओरिजिनल फिल्म बनानी चाहिए थी”,तो किसी ने लिखा, “वो हमेशा कुछ अलग करना चाहते हैं लेकिन पहले स्क्रिप्ट तो अपनी होनी चाहिए।” एक और कमेंट में कहा गया, “ये कोई नई कहानी नहीं है, बस इंग्लिश फिल्म की कॉपी लग रही है। लापता लेडीज के साथ भी ऐसा ही हुआ था। पहले अच्छी और ओरिजिनल स्टोरी लाओ, फिर हम थिएटर आएंगे।” एक यूजर ने लिखा, “आमिर को शायद ये समझ नहीं आता कि अब उनके ज्यादा फैंस नहीं बचे हैं। लोग अब उनसे बोर हो गए हैं। इस फिल्म को हिट होने के लिए वाकई बहुत अच्छी बनानी पड़ेगी।”
जेनेलिया देशमुख भी इस फिल्म में नजर आएंगी और ये फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- ‘तू हमारा भतीजा…’, ‘Housefull 5’ की फीस को लेकर Akshay Kumar ने दिया मजेदार जवाब
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News