सिपाही भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा आज – Live Hindustan

बेतिया, बेतिया कार्यालय केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से आयोजित मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल एवं परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की लिखित परीक्षा 17 जून को जिले के 14 केन्द्रों पर होगी। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा की प्रशासनिक व विभागीय तैयारी पूरी कर ली गई है।

पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तथा दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर एक बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे और दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 2 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। जिला प्रशासन ने परीक्षा की पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक, महिला दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। केंद्राधीक्षकों को गोपनीय सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव तथा निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र खोलने एवं वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा सामग्री के बक्सों पर लगाए गए रंगीन लेबल एवं परीक्षा कोड का मिलान करने के बाद ही उन्हें खोलने की अनुमति दी गई है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News