सीडी-पेज-2 :: भारत को पेटेंट से व्यावसायीकरण तक की प्रक्रिया मजबूत करने की जरूरत: विशेषज्ञ – Hindustan

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत को शोध और पेटेंट संरक्षण से लेकर व्यावसायीकरण एवं आर्थिक मूल्य सृजन तक की पूरी प्रक्रिया मजबूत करने की जरूरत है। विशेषज्ञों ने ये विचार आठ अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित ओपी मंथन सत्र के दौरान रखे हैं।
विशेषज्ञों ने कहा कि केवल पेटेंट दाखिल करने या पंजीकृत कराने से बाजार में सफलता, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और अर्थव्यवस्था पर प्रभाव सुनिश्चित नहीं होता। इसके लिए शोध एवं विकास (आरएंडडी) को बढ़ावा देना और नए विचारों को उपयोगी उत्पादों में बदलना जरूरी है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) के साचा वुंश-विंसेंट ने कहा कि बौद्धिक संपदा को विश्वविद्यालयों तक सीमित रखने के बजाय उसका व्यावसायीकरण किया जाना चाहिए। इसके लिए लाइसेंसिंग, बाजार तक पहुंच और विश्वविद्यालयों तथा उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भारत को छात्रों के नवाचारों को अधिक समर्थन देने, शोध व्यवस्था को अधिक खुला बनाने, अत्याधुनिक विज्ञान पर आधारित उद्यमों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने और उच्च प्रौद्योगिकी वाले विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने की आवश्यकता है। ‘एडवांस्ड स्टडी इंस्टीट्यूट ऑफ एशिया’ की शिवानी सिंह ने कहा कि भारत की नवाचार यात्रा के अगले चरण में शोध और नए विचारों के सृजन से लेकर बौद्धिक संपदा के संरक्षण, उत्पाद विकास और आर्थिक मूल्य सृजन तक की प्रक्रिया को मजबूत करना होगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News