Vikasnagar News: रंगोली में अरुण, निबंध में हर्ष, भाषण में मुकेश रहे अव्वल – Hindustan

Vikasnagar News: -विकसित भारत की परिकल्पना को विद्यार्थियों ने रचनात्मकता से किया प्रस्तुत चकराता, संवाददाता। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत’ और उत्तराखंड राज्य में ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रंगोली, निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशुतोष शरण ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा और सृजनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। निबंध प्रतियोगिता में हर्ष कुमार ने प्रथम, विधियां और मुकेश भारती ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा रोहित भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में विनिया प्रथम रहीं। भाषण प्रतियोगिता में मुकेश भारती ने प्रथम, अरुण ने द्वितीय और समीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में अरुण, सचिन, प्रदीप, रोहन और विवेक की टीम प्रथम रही। शालिनी, विदुषी और समीक्षा की टीम ने द्वितीय तथा रबिना और सरीना की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. पवन कुदवान, डॉ. नवीन चंद्र, डॉ. यशवीर रावत, डॉ. मुकेश बडोनी और मनोज जोशी ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन ऐपिन चौहान ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News