Feedback
उत्तर प्रदेश के सीतापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. TET के फर्जी अंक पत्र लगाकर सरकारी टीचर बनने वाले पर बड़ी कार्रवाई की गई है. इस मामले में अब बीएसए ने गोरखनाथ पटेल ने डॉक्यूमेंट की जांच कर उन शिक्षकों पर कार्रवाई की है. बीएसए ने उन सात शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है. साथ ही एबीएसए को संबंधित थाने में एफआईआर के निर्देश दिए हैं. बताया गया कि ये 7 शिक्षक अलग-अलग ब्लॉक में तैनात थे.
बीएसए ने की कार्रवाई
बीएसए ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2023-2024 की 12, 460 शिक्षक भर्ती के दौरान इन उम्मीदवारों की नियुक्ति हुई थी. हालांकि, कोर्ट के आदेश के चलते इनका समायोजन कुछ समय तक रुका हुआ है और उन्हें जनवरी में 2024 में स्कूलों में इन्हें तैनाती होगी. सैलरी के भुगतान से पहले जब उनके डॉक्यूमेंट की जांच कराई गई तो, टीईटी और डीएलएड के अंकपत्र फर्जी पाए गए. जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद विभाग ने यह सख्त कार्रवाई की है.
#WATCH | Sitapur, UP: Seven teachers were terminated in Sitapur after their Teacher Eligibility Test (TET) marksheets were found to be fake.
Basic Education Officer Gorakhnath Patel says, “In the previous recruitment of 12,460 candidates, seven candidates have been terminated.… pic.twitter.com/XjnxbSM1ox
इन उम्मीदवारों ने दिखाई फर्जी मार्कशीट
बीएसए गोरखनाथ पटेल की ओर से जारी किए गए आदेश में मुताबिक, सीतापुर के खैराबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में तैनात सहायक अध्यापक कुसुमलता, लहरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भानपुर के मनीष सिंह और प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर के भूपेंद्र कुमार ने टीईटी की फर्जी मार्कशीट पाकर नौकरी पा गए.
लगाई फर्जी मार्कशीट
वहीं, महोली ब्लॉक के प्राथमिर विद्यालय बसारा की सहायक टीचर पूजा और प्राथमिक विद्यालय महुआकोला के विवेक कुमार ने टीईटी और डीएलएड फर्जी अंकपत्र लगाकर नौकरी पा गए. जांच में खुलासा होने के बाद से इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही सकरन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ताजपुर रे मुरारी लाल रावत और प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी के जय नारायण सिंह के टीईटी अंकपत्र भी फर्जी पाए गए. सभी की सेवा समाप्ति कर दी गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू