कुंडवा चैनपुर पुलिस और एसएसबी की 20वीं बटालियन ने रविवार शाम भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग नेपाली किशोरियों को बरामद किया। पुलिस ने किशोरियों के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। तीनों किशोरियों को बलुआ गुआबारी के पास सीमा स्तंभ
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक किशोरियों को कथित तौर पर अलग-अलग तरह के लालच देकर और गुमराह कर उनके परिजनों की अनुमति के बिना नेपाल से भारत ला रहा था। पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। सख्ती से पूछताछ के बाद किशोरियों ने बताया कि उनके परिवार को जानकारी दिए बिना उन्हें भारत लाया जा रहा था।
बरामद किशोरियां नेपाल के मकवानपुर जिले के रायगांव की रहने वाली हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के हरूआनी गांव निवासी सलाउद्दीन अंसारी, पिता जुल्फेकार अंसारी के रूप में हुई है।
पुलिस ने युवक और किशोरियों के पास से एक लेटर, इलेक्ट्रिक स्कूटी, पांच मोबाइल फोन, युवक का आधार कार्ड और पैन कार्ड, 510 नेपाली रुपए और 520 भारतीय रुपए बरामद किए हैं।
एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। किशोरियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल तीनों को बेतिया बालिका गृह भेजने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी युवक के खिलाफ मानव तस्करी से जुड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। उसे न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.