'सीरिया जाने से बचें…', विदेश मंत्रालय ने हिंसा को देखते हुए जारी किया हेल्पलाइन नंबर – Aaj Tak

Feedback
सीरिया में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. विद्रोही समूहों ने हामा शहर पर कब्जा जमा लिया है. इसी बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने सीरिया की यात्रा और वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘सीरिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक सीरिया की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है.’

साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘वर्तमान में सीरिया में रहने वाले भारतीयों से अनुरोध है कि वे अपडेट के लिए दमिश्क में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +963 993385973 (व्हाट्सएप पर भी) और ईमेल आईडी hoc.damascus@mea.gov.in पर संपर्क में रहें. लोगों से अपील की जाती है कि वो बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें. ‘
Ministry of External Affairs releases a travel advisory for Syria, advises citizens to avoid all travel to Syria until further notification. Those who can, are advised to leave at the earliest.

MEA also issued emergency helpline number +963993385973 and email id… pic.twitter.com/IotHlx7oqe
बता दें कि सीरिया में बशर अल-असद शासन को एक और बड़ा झटका लगा है. यहां विद्रोही समूहों ने अब हामा शहर पर कब्जा कर लिया है. सीरिया का यह एक सेंट्रल शहर है, जो अलेप्पो के बाद अहम माना जाता है. सीरियाई सेना ने ऐलान किया कि वे शहर को खाली कर चुके हैं, ताकि आम लोगों की जान बचाई जा सके. असद की आर्मी को रूस का समर्थन है, और वे लगातार विद्रोहियों पर हमले कर रहे हैं.
हामा चौथा शहर, जहां अब विद्रोही का कब्जा 
सिर्फ एक सप्ताह में विद्रोहियों ने सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो पर नियंत्रण स्थापित कर लिया, और अब चौथे सबसे बड़े शहर पर भी कब्जा कर लिया है.” विरोधी समूहों ने उत्तर-पश्चिम सीरिया में अपनी एनक्लेव से दक्षिण की ओर बढ़ते हुए, पिछले सप्ताह अलेप्पो पर कब्जा किया और मंगलवार को हामा के उत्तर में प्रमुख पहाड़ियों तक पहुंच गए थे. उसके बाद उन्होंने शहर के पूर्व और पश्चिम के किनारों की ओर बढ़ना शुरू किया था.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News