सुकमा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो नक्सलियों को किया ढेर – Aaj Tak

Feedback
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए है. एसपी किरण चावन ने बताया कि यह मुठभेड़ किस्ताराम थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई, जहां सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा बलों की इस टीम में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की विशेष इकाई कोबरा (CoBRA) बटालियन के जवान शामिल थे. अभियान को शुक्रवार को शुरू किया गया था, जब खुफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं.
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके. पुलिस के अनुसार, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 83 नक्सली मारे जा चुके हैं. इनमें से 67 नक्सली बस्तर संभाग के सात जिलों, जिनमें सुकमा भी शामिल है, में ढेर किए गए हैं.
सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे लगातार अभियानों से नक्सलियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि इलाके में नक्सल गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त किया जा सके.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News