सुबह दोस्त को कहा-अब जीने का मन नहीं, देर रात मौत, हत्या या आत्महत्या!, हो रही जांच – Dainik Bhaskar

घाटकुसुम्भा गांव में आयोजित साइकिल सर्कस कार्यक्रम के दौरान लौंडा डांस कर रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। नाचते-नाचते युवक मंच पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों द्वारा उसे आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बाऊघाट गांव निवासी हारो महतो के 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार उर्फ माही रानी डांसर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद बाऊघाट थानाध्यक्ष शंकर कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक के चाचा महेश महतो ने बताया कि छोटू तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पिछले तीन-चार वर्षों से सर्कस पार्टी में डांसर के रूप में काम करता था। उन्होंने छोटू की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिवार का कहना है कि छोटू गांव-गांव जाकर सर्कस में डांस करता था और उसकी किसी से दुश्मनी की जानकारी नहीं थी। वहीं मृतक के दोस्त नीतीश कुमार ने घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ते हुए आत्महत्या की आशंका जताई है।
हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। थानाध्यक्ष शंकर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
कुछ दिन से था परेशान छोटू उर्फ माही डांसर एक हंसमुख और लोकप्रिय डांसर था, जिसकी पूरे टाल क्षेत्र में अच्छी पहचान थी। नीतीश के अनुसार उसकी एक गर्लफ्रेंड थी और वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मंगलवार सुबह उसने दोस्तों से कहा था कि अब उसका जीने का मन नहीं करता। रात में उसकी मौत की खबर मिली।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News