52 आरबी का कपिल जिंदल शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में था, फिर कर ली थी शादी, पत्नी भी संदेह के घेरे में – Dainik Bhaskar

श्रीगंगानगर। जिला मुख्यालय पर पीरखाना रोड पर भारद्वाज कॉलोनी से अपहरण किए गए एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की पत्नी के पहले पति से 2 बेटों, दो दोस्तों व दामाद पर हत्या कर आईजीएनपी में फेंकने का शक है। पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। य
शेष की तलाश में टीमें भेजी गई हैं। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। युवक के साथ रह रही महिला की भूमिका भी संदिग्ध है। एसएचओ देवेंद्र राठौड़ के अनुसार, पदमपुर तहसील के गांव 52 आरबी का 36 वर्षीय कपिल जिंदल, वर्तमान में भारद्वाज कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। उसके साथ मलोट के निकट तपा मंडी निवासी 52 वर्षीय सुखजीत कौर भी रह रही थी। पुलिस ने भारद्वाज कॉलोनी स्थित प्रथम मंजिल के किराए के कमरे का मंगलवार सुबह 11 बजे निरीक्षण किया। कमरे में खून बिखरा हुआ था। इससे आशंका हुई कि कमरे में मारपीट की गई है। यहां से कपिल को घसीटकर सीढ़ियों से नीचे उतारा गया।
दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार में कपिल और सुखजीत कौर को डालकर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल से एफएसएल और एमओबी की मदद से सबूत जुटाए। फुटेज से कार का नंबर और रूट पता किया। आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आईजीएनपी नहर में फेंक देने की जानकारी सामने आई। हम मसीतांवाली हैड पहुंचे। हमारे साथ पुलिस भी थी।
हैड पर पहले से एक परिवार अपने युवक की तलाश में बैठा था। उन्होंने कपिल की फोटो और वीडियो दिखाए। हमने पहचान लिया। फिर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। कपिल के दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे थे। पैर भी बंधे हुए थे। – विनय गर्ग। मृतक का मामा। पुलिस की ओर से प्रारंभिक तौर पर जुटाई गई जानकारी में सामने आया है कि कपिल जिंदल 52 वर्षीय सुखजीत कौर के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। सुखजीत कौर शादीशुदा थी। वह पति से अलग कपिल के साथ रहती थी। एक साल के दौरान उसके पति का निधन हो गया।
यह दिक्कत भी समाप्त हो गई। अब दोनों ने आर्य समाज में शादी कर ली थी। कपिल जिंदल एसएसबी रोड पर किराए की दुकान में मेडिकल स्टोर चलाता था। पास ही भारद्वाज कॉलोनी में किराए के मकान में सुखजीत कौर के साथ रहता था। कपिल परिवार में सबसे बड़ा था। परिवार के साथ काफी समय से विचार नहीं मिलते थे। उसका छोटा भाई कनाडा में रहता है। बहन की रायसिंहनगर में शादी हुई है। पिता तेजपाल जिंदल उम्रदराज हो गए हैं। पहले पदमपुर में मेडिकल स्टोर था। कपिल ने दवाओं के गुर पिता से ही सीखे थे।
23 मई की रात करीब 2 बजे दोनों का किराए के मकान से अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में कपिल के श्रीगंगानगर में इंद्रा कॉलोनी की गली नंबर 3 निवासी मामा विनय गर्ग की ओर से 25 मई सुबह 9 बजे जवाहरनगर थाने में सूचना दी गई। एसएचओ राठौड़, मीरा चौक चौकी प्रभारी नरेश कुमार, अन्य स्टाफ भारद्वाज कॉलोनी स्थित आवास पर गए। वहां कोई नहीं था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। दिल्ली नंबर की कार में पांच लोग इनका अपहरण कर ले जाते दिखाई दिए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News