सुरकेश गैंग की सदस्या शिल्पी गिरफ्तार – Hindustan

भमोरा। फर्जी मुकदमे में फंसाने और तीन लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में 25 हजार की इनामी व बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा सहित 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने वाली युवती को भमोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि चांढपुर निवासी अंकुर मिश्रा ने 18 जून को लिखाई रिपोर्ट में बताया था कि लंगुरा निवासी बर्खास्त सिपाही ने उनपर लिखाये झूठे मुकदमे में समझौता के नाम पर तीन लाख रुपए की रंगदारी देने की मांग कर रहा है। मना करने पर उसने जान से मारने धमकी दी है। आरोप था कि बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा अपनी एडवोकेट पत्नी के साथ रंगदारी वसूल करने के झूठे केस दर्ज करता है, उसने इस तरह के लोगों के साथ एक संगठित गिरोह बना लिया है । पुलिस ने अंकुर मिश्रा की ओर से सुरकेश शर्मा सहित 11लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद 25 हजार के इनामी सुरकेश शर्मा उसकी पत्नी और ओमवीर, भुरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस ने सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उस युवती शिल्पी को भी बभियाना रोड से गिरफ्तार कर लिया, जिस पर एक विधायक के करीबी संजय शर्मा को गैंगरेप के आरोप में जेल भिजवाने का आरोप लगाया गया था।

उप निरीक्षक हीरेन्द्र चौधरी महिला सिपाही रजनी, अनंत त्यागी, विकास ने कहा कि गिरफ्तार की गई युवती थाना बीसलपुर के महमदपुर निवासी हरपाल की बेटी शिल्पी हैं ।उसने पुलिस को बताया कि संजय शर्मा से उसकी जान पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। युवती न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभी छह आरोपी फरार चल रहे है जिनकी तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News