सुल्तानपुर में कुख्यात गैंगस्टर ने खुद को मारी गोली, 10 संगीन मामलों में था आरोपी – AajTak

Feedback
यूपी के सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह एक कुख्यात गैंगस्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के गलिबहा गांव की है, जहां हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश सिंह उर्फ मोनू (35) ने अपने घर में ही अवैध असलहे से कनपटी पर गोली मार ली. गोली की आवाज सुनते ही परिजन और गांववाले मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
गैंगस्टर ने खुद को मारी गोली
सूचना मिलते ही कूरेभार थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. फोरेंसिक टीम ने मौके से पिस्तौल, एक खाली खोखा और कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं.
गांव के प्रधान सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्गेश दो दिन पहले ही परदेश से अपने घर लौटा था. परिवार और ग्रामीणों को यह अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा. उन्होंने बताया कि दुर्गेश अक्सर मानसिक तनाव में रहता था और पिछले कुछ समय से पुलिस मामलों को लेकर परेशान दिखाई देता था.
मृतक पर दर्ज थे कई केस
सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक दुर्गेश सिंह का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है. वह कूरेभार थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित 10 गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे. 
सीओ ने कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से गोली चली. शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दुर्गेश का आपराधिक नेटवर्क पहले सक्रिय था, लेकिन हाल के वर्षों में वह फरार चल रहा था. 
मौत की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस उस पर लगातार नजर रखे हुए थी. परिवार के लोगों ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से काफी चुपचाप रहने लगा था और अक्सर आर्थिक परेशानी की बातें करता था. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. गांव में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. पुलिस ने ग्रामीणों से किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की है.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News