Live
Saif Ali Khan Attacked News : सैफ अली खान के घर में आधी रात को चोर घुस गए थे. इस दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया. सैफ को इसके बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई है. फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के बांद्रा वेस्ट वाले घर में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे चोरी की बड़ी घटना हुई. चोरी के दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला भी किया गया. पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. कहा जा रहा है कि शाम तक एक्टर को छुट्टी मिल सकती है. हालांकि अभी तक अस्पताल का तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है. फिलहाल एक्टर के घर में काम करने वाले तीन नौकरों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का मानना है कि वो एक्टर के घर के बारे में जानता था इसलिए आराम से घर पहुंच गया.
सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी की तस्वीर सामने आई है. इस खबर से चारों ओर हडकंप हो गया है.
सैफ अली खान से मिलने के लिए सेलेब्स लगातार हॉस्पिटल आ रहे हैं. इसी बीच खबर है कि सैफ अली खान पर चाकू से हमला होने के बाद मां शर्मिला टैगोर ने कोलकाता का अपना इवेंट रद्द कर दिया है.
सैफ अली खान से मिलने के लिए सेलेब्स लगातार हॉस्पिटल आ रहे हैं. आलिया -रणबीर के बाद अब सोहा अली खान, कुणाल खेमू और करिश्मा कपूर उनसे मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे.
सैफ अली खान से मिलने के लिए सेलेब्स लगातार हॉस्पिटल आ रहे हैं. आलिया -रणबीर के बाद अब सोहा अली खान, कुणाल खेमू और करिश्मा कपूर उनसे मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे.
सैफ अली खान से मिलने के लिए सेलेब्स लगातार हॉस्पिटल आ रहे हैं. आलिया -रणबीर के बाद अब सोहा अली खान, कुणाल खेमू और करिश्मा कपूर उनसे मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के बाद मुंबई शहर में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर चल रहे हंगामे पर प्रतिक्रिया दी देते हुए कहा कि मुंबई को असुरक्षित कहना सही नहीं.
सैफ अली खान से मिलने के लिए सेलेब्स लगातार हॉस्पिटल पहुंचे. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सोहा अली खान और करिश्मा कपूर हॉस्पिटल पहुंचे हैं.
सैफ अली खान केस के बारे में सुनने के बाद रवि किशन ने पीटीआई से कहा, ‘बहुत दुख है. हमारे मित्र हैं और हमारे साथी कलाकार हैं. रात को 2:30 बजे चोर गया और बुरी तरह जख्मी किया. पुलिस अधिकारियों को इस पर होना चाहिए. चोर निश्चित रूप से पकड़ा जाएगा. मुंबई पुलिस का अपना वजूद है.उनको कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए. एक्टर्स की सुरक्षा पर तवज्जो देना जरूरी है. मैं महादेव से प्रार्थना करूंगा कि सैफ जल्दी ठीक हो जाएं. पुलिस आपके साथ है.’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट कर सैफ अली खान पर हुए हमले पर रिएक्ट किया है. उन्होंने लिखा- पॉपुलर एक्टर सैफ अली खान पर हमले के बारे में सुनना बहुत चिंताजनक है. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं, विश्वास है कि कानून अपना काम करेगा और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा. इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शर्मिला दी, करीना कपूर और पूरे परिवार के साथ हैं.
It’s very concerning to hear about the attack on noted actor Saif Ali Khan. I pray for his speedy recovery, trusting that the law will take its course and those responsible will be held accountable. My thoughts and prayers are with Sharmila Di, Kareena Kapoor, and the entire…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 16, 2025
सैफ अली खान ही मेडिक कंडीशन पर लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बुलेटेन जारी किया. ऐसे में अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) डॉ. नीरज उत्तमानी और डॉक्टर नितिन डांगे ने मीडिया को जानकारी दी कि सैफ अली खान को छह चाकू के घाव लगे हैं, जिनमें से दो गहरे और गंभीर हैं. उन्होंने बताया कि उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर चोटें विशेष रूप से गंभीर हैं, और इस नुकसान को ठीक करने के लिए सर्जरी हो चुकी है. सैफ की न्यूरोसर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी दोनों हो चुकी हैं. सैफ को रात 3.30 बजे एडमिट किया गया और उनकी सर्जरी लगभग ढाई घंटे चली है.
सैफ अली खान की टीम की तरफ से एक बार फिर बयान जारी हुआ है. उन्होंने कहा, ‘सैफ अली खान सर्जरी के बाद बाहर आ गए हैं और खतरे से बाहर हैं. फिलहाल उनकी हालत में सुधार है और डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं. परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और पुलिस घटना की जांच कर रही है. हम डॉ. नीरज उत्तमानी, डॉ. नितिन डांगे, डॉ. लीना जैन और लीलावती अस्पताल की टीम को धन्यवाद देना चाहते हैं. इस साथ सभी फैंस और शुभचिंतकों को उनकी प्रार्थनाओं के लिए भी धन्यवाद’.
सैफ अली खान अपने चाकू के घाव की सर्जरी हो चुकी है. मुंबई पुलिस आगे की जांच के लिए बांद्रा स्थित एक्टर के घर पर है. लोकमत की रिपोर्ट के मुताबिक, एक नई जांच में पाया गया है कि हमलावर सैफ के बेटे जेह के कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा था. एक्टर के साथ हाथापाई शुरू हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, जेह के केयरटेकर ने चोर को देखा और चिल्लाया. सैफ ने उसकी चीख सुनी और जेह के कमरे में पहुंचे. इसके बाद अभिनेता और चोर के बीच हाथापाई हो गई, जिसमें वह घायल हो गए.
खबर आ रही हैं कि डॉक्टरों के परमिशन के बाद पुलिस सैफ अली खान का बयान दर्ज करेगी, जिसके बाद चीजें और भी ज्यादा साफ हो जाएंगी. फिलहाल पुलिस सैफ के घर पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
एक्ट्रेस सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान से मिलने मुंबई के लीलावतू हॉस्पिटल पहुंची हैं, उनकी पत्नी करीना कपूर खान के साथ उनके बेटे तैमूर अली खान भी मौजूद हैं.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर अटैक को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस 11:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. फिल एक्टर का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है.
सैफ की टीम की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर उनके हेल्थ के बारे में जानकारी दी गई है. बयान में कहा गया, ‘सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई, जिसके दौरान उन पर हमला किया गया और उन्हें कुछ चोटें भी आई हैं. वह फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी हो रही है. हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें. यह पुलिस का मामला है. हम आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे.’
बताया जा रहा है कि सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से वार किए गए. फिलहाल हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन चल रहा है. दूसरी तरफ मुंबई पुलिस जांच में जुट चुकी है.
चोर के साथ हाथापाई में सैफ को कई चोटें लगने के बाद करीना कपूर की टीम ने सैफ अली खान की चोटों के बारे में एक बयान जारी किया है. गुरुवार सुबह सैफ और करीना के मुंबई आवास पर डकैती की कोशिश हुई. सैफ अली खान को चाकू से कई चोटें आई हैं. करीना की टीम ने पुष्टि की कि एक्टर की सर्जरी चल रही है. बयान में कहा गया है, ‘कल रात सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर में चोरी की कोशिश की गई. सैफ के हाथ में चोट लगी है जिसके इलाज के लिए वह अस्पताल में हैं और प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं.’
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने अपने ‘देवारा’ को-स्टार, सैफ अली खान पर हमले के बारे में सुनने के बाद अपना दुख व्यक्त किया, जिन्हें उनके बांद्रा स्थित आवास पर तोड़फोड़ के दौरान चाकू मार दिया गया था. एक्स (ट्विटर) पर जूनियर एनटीआर ने लिखा, ‘सैफ सर पर हमले के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं. उनके जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना और प्रार्थना करता हूं.
Shocked and saddened to hear about the attack on Saif sir.
Wishing and praying for his speedy recovery and good health.
— Jr NTR (@tarak9999) January 16, 2025
मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि गुरुवार को जब सैफ अली खान को चोर ने चाकू मारा तो करीना कपूर, तैमूर और जेह घर में ही थे.
सैफ अली खान के घर हुई इस वारदात की जानकारी के बाद एनसीपी (एसपी) सुप्रिया सुले ने उनके परिवार के सदस्यों से बात की और घटना का जानकारी ली.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के बांद्रा वेस्ट वाले घर में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे चोरी की बड़ी घटना हुई. चोरी के दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला भी किया गया. पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. कहा जा रहा है कि शाम तक एक्टर को छुट्टी मिल सकती है. हालांकि अभी तक अस्पताल का तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है. फिलहाल एक्टर के घर में काम करने वाले तीन नौकरों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का मानना है कि वो एक्टर के घर के बारे में जानता था इसलिए आराम से घर पहुंच गया.
सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी की तस्वीर सामने आई है. इस खबर से चारों ओर हडकंप हो गया है.
PICS: एलन मस्क से लेकर डोनाल्ड ट्रंप तक… सब ने कुंभ के आस्था में लगाई डुबकी!
फटे मोजे पहन सेट पर पहुंचा था एक्टर, हीरोइन ने देखते ही डायरेक्टर से की शिकायत
कौनसा रुद्राक्ष माना जाता है सबसे अच्छा? धारण करने से पहले जान लें सारे नियम
पपीता ठंडा होता है या गर्म, सर्दियों में खाने से फायदा होगा या नुकसान?
जापानी तकनीक से रिकॉर्ड तोड़ पैदावार, इस किसान ने 3 महीने में कमा लिए 3 लाख
सिलाई-बुनाई के लिए खरीदना है सस्ते में कपड़ा? यहां मिल रहा मात्र 10रु मीटर!
सरकारी नौकरी को मारी लात, शुरू किया ये बिजनेस, अब सैलरी से दोगुना मुनाफा
न लागत-न मेहनत…इन 3 पक्षियों का करें पालन, देंगे मुर्गी से ज्यादा अंडे
पापा यानी सुपर मैन! बेस्ट डैड बनना है तो भूल कर भी न करें ये गलतियां
लाइव ब्लॉग
25 minutes ago
20 minutes ago
2 hours ago
3 hours ago