सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटा दिया गया है। 21 दिन से अनशन कर रहे वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस प्रदर्शन स्थल से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई। सुबह करीब साढ़े 7 बजे सादे कपड़ों में एक साथ कई पुलिसकर्मी जंतर-मंतर पर पहुंचे और फुर्ती से मंच पर चढ़ गए। उन्होंने घेरा बनाया और प्रदर्शनकारियों को अलग-थलग करते हुए वांगचुक को लेकर चले गए। इस बीच सवाल उठ रहा है कि जिस वक्त वांगचुक को पुलिस उठा ले गई, अभिजीत दीपके कहां थे?
जिस वक्त पुलिस ने वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाया, उस वक्त दीपके का लोकेशन क्या था, यह पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने खुद यह साफ किया कि उस वक्त दीपके प्रदर्शनस्थल पर नहीं थे। दास ने सोशल मीडिया पर दीपके को वहां रोक दिए जाने का दावा किया, जहां वह ठहरे हुए थे। इसमें उन्होंने एक वीडियो भी लगाया है, जिससे देखकर पता चलता है कि दीपके किसी इमारत में ठहरे हुए थे।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या दीपके रात को नींद लेने के लिए प्रदर्शन स्थल से दूर कहीं और चले जाते थे? दास ने सुबह 7:33 बजे एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को रोक दिया है, जहां वह ठहरे थे। लोग मुझे बता रहे हैं कि सोनम वांगचुक को धरना स्थल से उठाया जा रहा है। छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।’ सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता के इस पोस्ट में दिख रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी एक इमारत की निचली मंजिल पर गेट के पास खड़े हैं। एक व्यक्ति सीढ़ियों से ऊपर चढ़ता दिख रहा है। वीडियो को ऊपर से रिकॉर्ड किया गया है।
सौरव दास के इस पोस्ट से यह भी साफ हो जाता है कि पुलिस ऐक्शन के समय सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता भी प्रदर्शनस्थल से दूर थे। उन्होंने कहा है कि लोग उन्हें बता रहे हैं कि सोनम वांगचुक को उठाया जा रहा है। सौरव दास और दीपके क्यों प्रदर्शन स्थल से दूर थे और कहां गए थे, इसका विस्तृत जवाब आना बाकी है।
सोनम वांगचुक को उठाए जाने की सूचना और लोगों पर लाठीचार्ज का दावा करने के साथ ही अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि उन्हें पीटा गया है और हिरासत में लिया गया है। हालांकि, कुछ देर बाद ही अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर दिखे। उन्होंने सोनम वांगचुक की जगह अनशन शुरू कर दिया। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या दीपके ने हिरासत में लिए जाने का झूठा दावा किया था? या पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया?
सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें ‘हम से सीखो’ विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play