स्कोडा की कारों को खरीदना ‌₹20000 तक महंगा हुआ, लिस्ट में कंपनी की मोस्ट सेलिंग काइकल SUV भी शामिल – livehindustan.com

स्कोडा ऑटो इंडिया ने आज यानी 1 अक्टूबर से अपने भारतीय पोर्टफोलियो में शामिल सभी कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी का ये प्राइस हाइक कार की एक्स-शोरूम कीमत में अधिकतम 20,000 रुपए या 1.2% तक किया गया है। कंपनी ने इस प्राइस हाइक पर कहा कि इनपुट और ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में स्लाविया, कुशाक, काइलक, कोडियाक जैसे मॉडल शामिल हैं। खास बात ये है कि यह बढ़ोतरी स्लाविया फेसलिफ्ट के लॉन्च होने के ठी 5 दिन पहले की गई है। बता दें कि स्वालिय फेसलिफ्ट 6 अक्टूबर को लॉन्च होगी।

कंपनी ने अभी तक अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के लिए बढ़ोतरी की सटीक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह बढ़ोतरी स्कोडा की भारत में मौजूद सभी कारों पर लागू होगी। इसमें 2026 में पेश किए गए नए वैरिएंट और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड मॉडल भी इसमें शामिल हैं। कंपनी अपनी कारों में अधिकतम 1.2% की बढ़ोतरी करेगी, जो 20,000 रुपए तक बैठती है। वैरिएंट के आधार पर, बढ़ोतरी कम हो सकती है। मौजूदा कीमतें और अधिकतम बढ़ोतरी के आंकड़े V3Cars की रिपोर्ट से लिए गए हैं।

2026 में स्कोडा की कीमतों में दूसरी बार बदलाव
स्कोडा इस साल दूसरी बार कारों की कीमतों में इजाफा कर रही है। कंपनी ने जनवरी में स्लाविया की कीमतों में 34,000 रुपए तक और काइलक की कीमतों में 19,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की थी। जबकि, कुशाक की कीमतों में 5,000 रुपए से 7,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई थी। स्कोडा ने 2025 में भारत में 72,655 कारें बेची थीं। कारवाले की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2026 तक कंपनी इस साल 50,000 से ज़्यादा यूनिट्स बेच चुकी है, जो पिछले साल के मुकाबले 8% से ज्यादा हैं।

स्लाविया फेसलिफ्ट लॉन्च की तैयारी
कंपनी 6 अक्टूबर को स्लाविया फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई सेडान का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। वहीं, इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसके एक्सटीरियर को नई स्टाइलिंग और फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। इसमें 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा। इसका 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड 3-सिलेंडर TSI इंजन अब 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा, जो पहले 6-स्पीड ऑटोमैटिक होता था। वहीं, 1.5-लीटर 3-सिलेंडर इंजन को 7-स्पीड DSG के साथ जोड़ा जाएगा।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News