मेरठ ब्यूरो। महावीर यूनिवर्सिटी के आयुर्वेद विभाग में गुरुवार को बीएएमएस 2024-2025 सेशन के नए स्टूडेंटस के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें स्टूडेंट्स का शिष्योपनयन संस्कार ट्रांजिशनल क्यूरिकुलम शास्त्रोक्त विधि विधान से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वाइस चेयरपर्सन शीतल कौशिक व वैद्य संदीप अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित और पूजा अर्चना कर किया।
आयुर्वेद का महत्व बताया
कार्यक्रम का आरंभ हवन से हुआ। इसके बाद प्रो। संदीप अग्रवाल ने आयुर्वेद के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद संसार की सबसे प्राचीन पद्धति है। आयुर्वेद एक श्रेष्ठ और वैज्ञानिक चिकित्सा विज्ञान है। इसी पद्धति से ही सभी पद्धतियों की उत्पत्ति हुई है। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी स्टूडेंट़्स को पीपीटी व एक्टिविटीज के माध्यम से आयुर्वेद से संबंधित जानकारी दी गई।
आचार्य चरक की शपथ दिलाई
कार्यक्रम के समापन में सभी स्टूडेंट्स को आचार्य चरक शपथ दिलाई गई। इसके बाद बीएएमएस की प्रिंसिपल प्रो। अनुपम सिंह ने सभी स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन किया व अंत में सभी को धन्यवाद किया।कार्यक्रम में उपस्थित बीएएमएस के समस्त शिक्षकगण , डॉक्टर्स उपस्थित रहे।
Copyright © 2024. All Rights Reserved