‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की दुनिया में मर्डर मिस्ट्री, इस दिन OTT पर आएगी शनाया कपूर की ये धाकड़ सीरीज – Asianet News Hindi

करण जौहर की मशहूर फ्रेंचाइजी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ इस बार नए अंदाज में लौट रही है। पहले जहां इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों में कॉलेज रोमांस, दोस्ती और मुकाबले देखने को मिलते थे, वहीं नई वेब सीरीज ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ में मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस का तड़का है। करीब 1 मिनट 50 सेकेंड का ट्रेलर एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जिसमें एक लड़की अपनी जुड़वां बहन की मौत का सच जानने के लिए खतरनाक रास्ते पर निकल पड़ती है।
ट्रेलर की शुरुआत आयशा मलिक की लाश मिलने से होती है। आयशा सेंट टेरेसा हेरिटेज स्कूल की छात्रा थी। उसकी मौत के बाद उसकी जुड़वां बहन अदिति सच का पता लगाने का फैसला करती है। इसके लिए वह उसी स्कूल में पहुंचती है, जहां आयशा पढ़ती थी। स्कूल पहुंचने के बाद अदिति को कई ऐसे लोगों का सामना करना पड़ता है, जिनका आयशा से करीबी रिश्ता था। इनमें उसकी दोस्त, पूर्व प्रेमी, रूममेट और बॉयफ्रेंड शामिल हैं। हर किसी के पास आयशा से जुड़ी कोई न कोई जानकारी है, लेकिन कोई भी पूरी सच्चाई बताने को तैयार नहीं दिखता।
ट्रेलर में सेंट टेरेसा स्कूल की एक ऐसी दुनिया दिखाई गई है, जो बाहर से जितनी सामान्य लगती है, अंदर से उतनी ही रहस्यमयी है। यहां आधी रात के बाद गुप्त प्रतियोगिता और खतरनाक खेल होते हैं। अदिति को एक बैज मिलता है, जिस पर बना निशान आयशा की लाश से मिले निशान से मिलता-जुलता है। इससे उसे स्कूल में चल रही एक्टिविटी के बारे में अहम सुराग मिलता है।
इस बीच कुछ किरदारों को उस रात से जुड़े वीडियो और सबूत मिटाने की बात करते हुए भी दिखाया गया है। आयशा का बॉयफ्रेंड अदिति को इस मामले से दूर रहने की चेतावनी देता है। लेकिन वह अपनी बहन की मौत का सच जाने बिना पीछे हटने को तैयार नहीं है। सीक्रेट कॉम्पिटिशन के कुछ दृश्य लोकप्रिय कोरियन सीरीज ‘स्क्विड गेम’ की याद दिलाते हैं। हालांकि, ‘आफ्टर डार्क’ की कहानी स्कूल, जुड़वां बहनों और मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है।
YouTube video player
शनाया कपूर के लिए यह सीरीज उनके डिजिटल करियर का अहम पड़ाव है। वह अदिति और आयशा के दो अलग-अलग किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में उनका लुक और स्क्रीन प्रेजेंस ध्यान खींचते हैं। उनके अभिनय में पहले के मुकाबले आत्मविश्वास भी नजर आता है।
और पढ़ें: रिकॉर्ड रेटिंग के बीच ‘Doctor X’ के एपिसोड 6 पर क्यों मचा विवाद? बंद करने की हो रही है मांग
यह वेब सीरीज 13 नवंबर 2026 को JioHotstar पर रिलीज होगी। इसका निर्देशन रीमा माया ने किया है, जबकि करण जौहर की कंपनी धर्मैटिक एंटरटेनमेंट इसका निर्माण कर रही है।
और पढ़ें: Netflix पर इस हफ्ते क्या देखें? ‘अक्का’ से ‘ढिंढोरा’ तक, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच आएंगी ये फिल्में और सीरीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News