देशभर के व्यापारियों को एआई, साइबर सुरक्षा व डिजिटल मार्केटिंग का मिलेगा प्रशिक्षण – Hindustan

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।
ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से मिल रही चुनौतियों से निबटने और देश के व्यापारियों को डिजिटल तौर पर मजबूत बनाने के लिए व्यापारिक संगठन कैट (कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) व नैसकॉम (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज) मिलकर काम करेंगे। इसके लिए दोनों संगठनों के बीच मंगलवार को दिल्ली में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल और नैसकॉम के अध्यक्ष राजेश नांबियार की मौजूदगी में हुए एमओयू का मकसद देशभर के करोड़ों व्यापारियों व एमएसएमई उद्यमियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सुरक्षा और डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण देकर उन्हें भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि यह समझौता देश के छोटे व्यापारियों और एमएसएमई क्षेत्र के लिए परिवर्तनकारी सिद्ध होगा। वर्तमान समय में डिजिटल तकनीकों को अपनाना केवल विकल्प नहीं बल्कि जरूरत बन गया है। उम्मीद है कि इस पहल से छोटे व्यापारी तकनीक का बेहतर उपयोग कर अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे और बाजार की नई संभावनाओं तक पहुंच बनाएंगे। आधुनिक तकनीक में दक्षता के बाद व्यापारियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भी मजबूत पहचान मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधनों में निरंतर डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार और तकनीक आधारित विकास पर जोर दिया है। यह पहल व्यापारियों को विशेष रूप से तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्षम बनाएगी जिससे दैनिक व्यापारिक गतिविधियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स का व्यावहारिक उपयोग, साइबर सुरक्षा व डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव, डिजिटल मार्केटिंग व ऑनलाइन व्यापार विस्तार के रास्ते खुलेंगे। इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेकर व्यापारी अपने कारोबार की उत्पादकता बढ़ा सकेंगे, ग्राहकों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच पाएंगे। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि बदलते समय के साथ व्यापारियों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनाना जरूरी हो गया है। वर्तमान समय में उपभोक्ता तेजी से डिजिटल माध्यमों की ओर बढ़ रहा है और अगर व्यापारी समय रहते नई तकनीकों को नहीं अपनाएंगे तो वे प्रतिस्पर्धा में पीछे रह सकते हैं।
उन्होंने कहा कि डिजिटल अवसरों के साथ-साथ साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी के खतरे भी बढ़े हैं। इसलिए व्यापारियों को तकनीक अपनाने के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा के प्रति भी पूरी तरह जागरूक होना होगा। नैसकॉम के अध्यक्ष राजेश नांबियार ने कहा कि कैट और नैसकॉम की यह संयुक्त पहल देशभर के व्यापारियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगी, उनके व्यापार को नई दिशा देगी।
भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की वास्तविक शक्ति तभी बढ़ेगी जब देश का विशाल व्यापारिक समुदाय तकनीक को अपनाएगा। तकनीक का उद्देश्य केवल बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं है बल्कि छोटे व्यापारियों को ज्यादा प्रतिस्पर्धी, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना भी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News