Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रही आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय और सुविधाओं को लेकर आवाज बुलंद की। मंगलवार को आशा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश (सीआईटीयू) की जिला इकाई ने सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से भेजा। यूनियन ने आशा संगिनियों के लिए 26 हजार और आशा कार्यकर्ताओं के लिए 22 हजार रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन की मांग की। साथ ही प्रोत्साहन राशि दोगुनी करने, राज्य बजट से निर्धारित मासिक भुगतान, जीवन बीमा और कैशलेस इलाज की सुविधा देने पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला, जिलाध्यक्ष ममता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अल्का श्रीवास्तव, साधना देवी, मंडल महामंत्री कविता सिंह और जिला संरक्षक प्रदीप तिवारी ने मांगों को उठाया।
ज्ञापन में आशा संगिनियों को स्कूटी व पेट्रोल, कार्य के लिए मोबाइल, स्वास्थ्य केंद्रों पर रैन बसेरे और शिकायत निवारण व्यवस्था की मांग भी शामिल है। यूनियन ने अस्पतालों में कथित अवैध वसूली रोकने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच सुविधाएं बेहतर करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों के अनुरूप वेतन और सुविधाएं मिलनी चाहिए।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play