पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती से पहले एक बार फिर से हंगामा हुआ है. इस बार ये हंगामा सीएम ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में हुआ है. टीएमसी ने आरोप लगाया है कि दो वैसे कारों स्ट्रॉन्ग रूम कंपाउंड में घुसने की अनुमति दी गई है, जिन पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था.