स्नोफॉल के कारण कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के हाईवे बंद, टूरिस्ट्स आने से पहले समझें कहां नहीं जा सकती गाड़ियां – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) ट्रैफिक, सुलेमान चौधरी ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 1,300 से अधिक हेवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) फंसे हुए हैं। ऐसे में हाईवे पर दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है। बता दें, काजीगुंड में भारी मात्रा में बर्फ जमा हो गई है। ऐसे में कटर मशीनों का प्रयोग बर्फ हटाने किया जा रहा है, लेकिन अभी गाड़ियों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। उन्होंने कहा- बर्फ हटाने का काम पूरा होने के बाद रविवार को देखा जाएगा कि हाईवे खोला जाए या नहीं।

नवयुग टनल और मीर बाजार के बीच बर्फ जमा होने और फिसलन भरी सड़क की स्थिति के कारण जम्मू-श्रीनगर NHW पर गाड़ियों को आने से रोक दिया है। जम्मू-श्रीनगर NHW बंद है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सड़क साफ होने तक NH-44 पर यात्रा करने से बचें। सड़क की स्थिति का आकलन करने के बाद ही रास्ता खोला जाएगा।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ऐसी डेस्टिनेशन हैं, जहां घूमने के लिए देश और दुनिया से कई टूरिस्ट्स आते हैं। ऐसे में अगर आप यहां आने का प्लान बना रहे हैं, तो बता दें, भारी बर्फबारी और लगातार बारिश के कारण जम्मू- कश्मीर के साथ- साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सभी सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। वहीं भूस्खलन के कारण प्रमुख हाईवे कट गए हैं और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में अगर आप यहां आने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी यहां आना अवॉइड कर सकते हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि भारी बर्फबारी और लगातार बारिश के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से हैं, जहां लगभग 200 सड़कें बंद हैं। वहीं अधिकारियों ने आगे बर्फबारी और भूस्खलन के खतरे की चेतावनी भी दी है।

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, लाहौल और स्पीति, किन्नौर, चंबा और शिमला जैसे जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने चंबा और मनाली में कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है। इसी के साथ टूरिस्ट्स को सलाह दी है कि वह उन जगहों पर घूमने न निकलें, जहां ज्यादा बर्फबारी हुई है या होने की संभावना है। इसी के साथ गर्म कपड़े, रेनकोट और छतरी के साथ बाहर निकलें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News