Ghatsila News: संवेदक ने डायवर्सन को करवाया दुरुस्त, आवागमन शुरू – Hindustan

Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के चितालडांगा के पास चढ़ईडुबा नाला पर निर्माणाधीन पुल के पास डायवर्सन के दुरुस्त किए जाने से ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है। विदित हो कि विगत रविवार की रात हुई बारिश से निर्माणाधीन पुल के पास आवागमन के लिए संवेदक द्वारा बनवाया गया डायवर्सन बह गया था, इसके कारण इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया था। संवेदक द्वारा पुराने पुल के पास डायवर्सन को दुरुस्त करवाया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। हालांकि बारिश का दौर जारी है। इसलिए बनाए गए डायवर्सन पर कीचड़ है। जहां-जहां कीचड़ है वहां ईंट के टुकड़े डलवाये गये हैं।
इससे पुराने पुल से आवागमन हो रहा है। हालांकि कीचड़ के कारण वाहनों के परिचालन में परेशानी हो रही है। मुखिया दासो हेंब्रम ने कहा कि डायवर्सन पर डस्ट और मोरम डालकर दुरुस्त कराया जाए। क्योंकि कीचड़ होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News