Bareily News: नकब लगाकर इन्वर्टर-बैट्री की दुकान से डेढ़ लाख का माल चोरी – livehindustan.com

Bareily News: नवाबगंज। चोरों ने एक इन्वर्टर-बैटरी की दुकान को अपना निशाना बना डाला। दुकान की पिछली दीवार में नकब लगा कर डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान स्वामी जब दुकान खोलने पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। दुकान स्वामी ने चार लोगों पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के मुड़िया भीकमपुर गांव के लोकेश कुमार की कस्बे के कब्रिस्तान मार्केट के सामने गंगावार बैटरी सर्विस के नाम से दुकान है। यहां वह इन्वर्टर, बैटरी, टायर आदि बेंचते हैं। 17 अगस्त की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।

18 अगस्त को जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार में नकब देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कई बैटरियां व इन्वर्टर और टायर समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान गायब था। उन्होंने दुकान के ऊपर बने कमरों में रहने वाले चार लोगों पर चोरी में शामिल होने का शक जताया है। घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गई है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News