Jamshedpur News: वर्कर्स कॉलेज में तुलसीदास जयंती मनाई गई – Hindustan

Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के हिंदी विभाग में संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष सुनीता गुड़िया, कंचन गिरि, सुदेष्णा बनर्जी, डॉ. हरेन्द्र पंडित सहित हिंदी विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष सुनीता गुड़िया ने तुलसीदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदी साहित्य में उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया। कंचन गिरि एवं सुदेष्णा बनर्जी ने रामचरितमानस सहित उनकी अनेक रचनाओं में निहित भक्ति, लोकमंगल, मर्यादा और मानवीय मूल्यों की चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने तुलसीदास द्वारा रचित विभिन्न पदों का भावपूर्ण पाठ भी किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तुलसीदास की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत का स्मरण किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News