स्वदेशी से समृद्धि तक आत्मनिर्भर भारत के लिए सीएआईटी ने की पहल – inextlive

जमशेदपुर (ब्यूरो): भारतीय सामान—हमारा अभिमान अभियान के अंतर्गत कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) लघु उद्योग भारती, जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कमानी सेंटर के सामने, बिष्टुपुर में पोस्टर विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यापारी संगठनों, स्थानीय उद्यमियों, सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया
भारतीय खरीदेंगे, भारतीय बेचेंगे
कैट के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुरेश सोनथलिया ने कहा कि यह आयोजन केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका राष्ट्रव्यापी महत्व है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में “दाम कम, दम ज्यादा” के मंत्र के साथ उच्च गुणवत्ता वाले स्वदेशी उत्पादों के निर्माण और अपनाने पर बल दिया है। सोनथलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर वर्ष 2025 के अंत तक भारत में “मेड इन इंडिया” सेमीकंडक्टर चिप्स उपलब्ध कराने और कई नई सेमीकंडक्टर यूनिट्स को मंजूरी देने की घोषणा की है। यह तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। इसी प्रकार रक्षा क्षेत्र में “मेड इन इंडिया” जेट इंजन निर्माण का आह्वान तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में ISRO और MeitY द्वारा विकसित स्वदेशी इंटरग्रेटेड सर्किट्स आत्मनिर्भर भारत की गति को और तेज करेंगे।
चल रहा अभियान
कैट के कोल्हान संगठन मंत्री किशोर गोलछा ने कहा कि “इंडियन गुड्स – आवर प्राइड” अभियान 10 अगस्त से पूरे देश में चल रहा है, जिसमें अब तक 48 हजार से अधिक व्यापारी संगठन शामिल हो चुके हैं। जमशेदपुर सहित विभिन्न शहरों में पोस्टर और जन-जागरण कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को प्रेरित किया जा रहा है। कैट के वरिष्ठ सलाहकार भरत वसानी ने कहा की व्यापार संघर्षों और शुल्कों के इस दौर में, भू-राजनीतिक परिस्थितियों के साथ, भारत को एक महाशक्ति द्वारा अनाव्यशक रूप से परेशान किया जा रहा है। यह हमारी स्वायत्तता और राष्ट्रीय हित को भी कमज़ोर करता है। एक विकासशील राष्ट्र के रूप में इसका मुकाबला करने का एकमात्र उपाय यही है कि सभी विदेशी वस्तुओं और विदेशी कंपनियों का बहिष्कार किया जाए। अपने उत्पादन और उपभोग पर भरोसा करें।
इनकी रही मौजूदगी
भरत वसानी, कोल्हान संगठन महामंत्री किशोर गोलछा, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विनोद शर्मा, सवारमल शर्मा, विकास चंद्र, दिलीप गोयल, महेश सोनथलिया, निलेश वोरा, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, विश्वनाथ शर्मा, आकाश शाह, समीर मकानी, मनोज चेतानी अधिवक्ता राजेश अग्रवाल, पवन शर्मा, रामू देबूका, रमेश सोंथलिया, आनंद चौधरी, रौनक सोनथालिया, अरुण सोनथलिया सहित सैकड़ों की संख्या में बिष्टुपुर के व्यापारी उपस्थित थे।
Copyright © 2025. All Rights Reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News