देवघर,प्रतिनिधि। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक आराधना पटनायक ने मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति, मरीजों को मिल रही सेवाओं और स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का निर्देश संबंधित प्रभारी को दिया। निरीक्षण के दौरान आराधना पटनायक ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समय-समय पर उनकी जांच और आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाए। गर्भावस्था के दौरान किसी प्रकार की विषम परिस्थिति उत्पन्न होने पर मरीज को तत्काल बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाए, ताकि समय पर उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।
उन्होंने मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ जमुनियां उप स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों, दवाओं, मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी ली। संबंधित प्रभारी और स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्र आम लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसलिए स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभाएं और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दें। विशेषकर गर्भवती महिला, धात्री और किशोरियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता में रखा जाए। आराधना पटनायक ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले प्रभारी या स्वास्थ्य कर्मचारी के खिलाफ सीधे विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था की नियमित निगरानी करने और सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play