बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीटों 30 जुलाई को हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान सोमवार (3 अगस्त) को हुआ. बिहार की बांकीपुर में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है. BJP का गढ़ माने जाने वाले इस सीट पर चुनावी रणनीतिकार से उम्मीदवार बने प्रशांत किशोर ने बंपर जीत हासिल की है. ये सीट BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके नितिन नवीन की सीट थी. राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद ये सीट खाली हुई थी. नितिन लगातार 5 बार से इस सीट से विधायक रहे थे. PK की इस जीत पर राजनीतिक दलों और नेताओं के रिएक्शन आ रहे हैं. अपनी सीट खोने के बाद BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आत्ममंथन की बात कही है. आइए जानते हैं उपचुनाव के नतीजों पर किसने क्या कहा:-
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने X पर पोस्ट किया, ” आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं. गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहां की जनता का हृदय से आभार. इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई. बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश प्राप्त नहीं हुआ. हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे. नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे.”
आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं।
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहाँ की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।
बांकीपुर और…
— Nitin Nabin (@NitinNabin) August 3, 2026
बिहार के CM सम्राट चौधरी ने लिखा, “लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है. मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए प्रशांत किशोर को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं.”
लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है।
मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए श्री प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूँ।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 3, 2026
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव ने दो पोस्ट किए. पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जिन्होंने अहंकार में भगवान को नचाने की कोशिश की, आज भगवान ने उन्हें ही अपनी धुन पर नचा दिया. सत्ता के घमंड में चूर लोगों को जनता ने करारा जवाब दिया है.”अखिलेश यादव का यह बयान उस चुनावी रैली के संदर्भ में आया, जिसमें BJP उम्मीदवार नितिन नवीन के समर्थन में एक व्यक्ति हनुमान के वेश में नजर आया था.
भाजपा की हालत ख़राब होने वाली है , भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना बूथ हार गया ! सुनो चंदा चोरों अब तुम्हारा अंत आ गया हैं !! pic.twitter.com/DsXEZ4evWA
— Akhilesh Yadav (Son Of PDA) (@SocialistLeadr) August 3, 2026
अखिलेश ने दूसरे पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा- “भाजपा की हालत ख़राब होने वाली है , भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना बूथ हार गया ! सुनो चंदा चोरों अब तुम्हारा अंत आ गया हैं !!”
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. सरावगी ने कहा, “बांकीपुर में लगातार हमने विकास किया है. आगे भी बांकीपुर हमारी प्राथमिकता में रहेगा. बांकीपुर के लोग हमारे हैं. किस वजह से हमें कम मत मिले, इसकी समीक्षा हम करेंगे. प्रशांत किशोर को जीत की बधाई देता हूं.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED