Varanasi News: बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण चोरी – Hindustan

Varanasi News: मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के रखौना गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखा आभूषण और नकदी से भरा बक्सा उठाकर फरार हो गए। शनिवार सुबह पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रखौना गांव निवासी सुरेंद्र प्रजापति का परिवार शुक्रवार रात मकान बंद कर पास स्थित अपने मायके गया था। घर खाली देख चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान से भरा बक्सा लेकर फरार हो गए। देर रात परिजन घर लौटे तो दरवाजा टूटा और बक्सा गायब देख उनके होश उड़ गए।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई।पीड़ित के ससुर बचाऊ प्रजापति के अनुसार, बक्से में सोने के कान के टॉप्स, बच्चे की चांदी की सिकड़ी, चांदी का ब्रेसलेट, चांदी का चंद्रमा और 12 हजार नकदी रखी थी। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। शनिवार सुबह पीड़ित ने मिर्जामुराद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ चोरों की तलाश में जुटी है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News