हम ई सब मानबे नहीं करते… TMC और कांग्रेस के ऐसे मजे ले रहे लोग! – AajTak

Feedback
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस अभी पीछे चल रही है. अब फाइनल रिजल्ट भले ही कुछ भी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों पार्टियों के मजे लेने शुरू कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर क्रिएटिव मीम्स के जरिए यूजर्स बता रहे हैं कि अभी बीजेपी के सपोर्ट्स कैसे इंजॉय कर रहे हैं और टीएमसी कार्यकर्ता परेशान हैं. इसके अलावा हर जगह हार का सामना कर रही कांग्रेस के भी मजे लिए जा रहे हैं. तो देखते हैं इस कांटे की टक्कर में लोग कैसे मजे ले रहे हैं… 
अभी के क्या हैं रुझान?
अगर 11 बजे तक के रुझान की बात करें तो अभी पश्चिम बंगाल में 293 में से 279 के रुझान आ गए हैं और इसमें 151 सीट पर बीजेपी आगे चल रही है और टीएमसी 126 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, असाम में 126 सीटों में 98 सीटों पर बीजेपी आगे है और 26 सीट पर कांग्रेस बढ़त बना पाई है. तमिलनाडु में 106 सीटों पर बढ़त के साथ टीवीके सभी बड़ी पार्टी बनती दिख रही है और पुडुचेरी में बीजेपी आगे है. केरलम में 140 सीटों में 98 सीटों पर बढ़त के साथ यूडीएफ आगे है. (ये आंकड़े लगातार बदल रहे हैं.)
सोशल मीडिया पर लोग रहे हैं मजे
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा मीम्स धुरंधर फिल्म के आ रहे हैं, जिसमें अक्षय खन्ना को बीजेपी दिखाया जा रहा है और उनकी सबसे चर्चित वॉक को दिखाया जा रहा है.     
Today specially in #Westbengal
🪷🪷🪷🤞🤞🤞🥳🥳🥳🪷🪷🪷#electionresult2026#WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 pic.twitter.com/JEO6BsBpMb
इसके अलावा फनी वीडियो के जरिए लोग कह रहे हैं बीजेपी लगातार आगे जा रही है और टीएमसी उससे पकड़ने की कोशिश कर रही है और ऐसा कर नहीं पा रही है.
TMC trying to get ahead of BJP#electionresult2026 pic.twitter.com/UHCNCN6JGz
इसी बीच, अनंत सिंह की फोटो के साथ एक मीम शेयर किया जा रहा है, जिसमें लिखा हुआ है इ सब हम मानबे नहीं करते हैं. वहीं, उन्हे डीएमके और कांग्रेस सपोर्टर के रुप में दिखाया गया है. 
DMK & INC right now #electionresult2026 pic.twitter.com/iU9MP4sART
इसके साथ ही लोग कांग्रेस के भी मजे ले रहे हैं कि कांग्रेस को रिजल्ट से कोई मतलब नहीं दिख रहा है. वो अपने अलग मस्ती में मस्त है और रिजल्ट को देखने का काम कर रही है. 
TMC Election
इसके अलावा कांग्रेस को चुनाव से बाहर रखते हुए भी लोग मजे ले रहे हैं.
TMC Election
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News