'हम जरासंध हैं, जितना अलग करोगे…', JDU विधायक ने अपनी ही पार्टी के सांसद को घेरा – Aaj Tak

Feedback
जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल ने अपने प्रदेशाध्यक्ष के सामने अपनी ही पार्टी के सांसद पर निशाना साधा है. उन्होंने  साथ ही नवगछिया के एसपी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है. 
विधायक गोपाल मंडल ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवगछिया के एसपी पूरण झा को शराबी बताया. उन्होंने कहा कि हम यहां के हीरो हैं. मैंने मुख्यमत्री को पिछली बार बता दिया था कि मैं 25 हजार वोट से जीतूंगा और आज प्रदेश अध्यक्ष को बता देता हूं कि मैं इस बार 35 हजार वोट से जीतूंगा और मैं रिजल्ट पहले देता हूं. 
उन्होंने कहा कि लालू जी की सरकार में जेल में बंद कैदी को सीढ़ी के जरिए निकाल कर हत्या करवाई थी. उनके हीं समय में नवगछिया के बनारसी लाल कॉलेज में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था. मैं क्रांतिकारी सलाम इसलिए करता हूं क्यों कि मैं लड़ाकू हुं, जुझारू हूं, लड़ने वाला आदमी हूं. प्रदेश अध्यक्ष उमेश बाबू कहेंगे कि सरकार के विरोध में बोलता है. 
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए नवगछिया एसपी पर आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि मैं अभी जो पुलिस महकमे का हेड है उनका धंधा है बाजार में दबंग लोगो के साथ दारू पीना. मैं खुलेआम बोलता हूं कि उनका काम है अपने आवास पर दबंग लोगो को दारू पिलाना. मैंने मुख्यमंत्री से कहा था कि ये हमसे बर्दाश्त नहीं होगा. नवगछिया के रंगरा में दलित महिला के साथ बलात्कार हुआ था और उस केस को इस पुलिस ने नहीं चलने दिया कहा बलात्कार हुआ ही नहीं है इसलिए जब तक ऊपर डीजीपी नहीं सुधरेगा तब तक यहां नहीं सुधरेगा.
उन्होंने अपनी पार्टी के सांसद अजय मंडल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी में दरार पैदा नहीं करें आप चुनाव जीत गए जीता दिए पिछला बार एक लाख वोट से जिताए थे. इस बार 40 हजार वोट से जिताए. गोपाल मंडल को कोई खंडन कर सकता है. हम जरासंध है जितन अलग करोगे, उनता जुड़ जाएंगे. काम को लोग पसंद करते हैं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News