Feedback
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक 17 साल के शूटर ने शूटिंग अकादमी में खुद को गोली मार ली. शूटर की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक के पिता खेल विभाग में सीनियर अफसर हैं.
शूटर का नाम यथार्थ रघुवंशी बताया जा रहा है. उसने खुद को शॉट गन से छाती में गोली मारी है. यह पूरा घटनाक्रम रेस्ट रूम में हुआ है. मृतक यथार्थ रघुवंशी अशोक नगर का रहने वाला था. उसके पिता अरुण रघुवंशी अशोक नगर जिले के खेल अधिकारी हैं.
अकादमी स्टाफ से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक यथार्थ पिछले 2 सालों से शूटिंग अकादमी में रहकर प्रैक्टिस कर रहा था. सुसाइड का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है. पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. मामला रातीबड़ थाना इलाके का है. पुलिस यथार्थ के परिजनों के बयान लेकर अकादमी स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू