हरियाणा के हिसार में दीवार गिरी, 3 महीने की मासूम समेत 4 बच्चों की मौत – Aaj Tak

Feedback
हरियाणा के हिसार जिले में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से चार बच्चे मलबे में दब गए. जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतकों में एक तीन महीने की एक बच्ची और 10 साल से कम उम्र के तीन बच्चे शामिल हैं. 
जानकारी के मुताबिक, ये घटना हिसार के नरनोद के बुढ़ाना गांव की है. यहां ईंट भट्टे की एक दीवार अचानक गिर गई, जिसमें ये चारों बच्चों दब गए और उनकी मौत हो गई. चारों का पोस्टमार्टम हिसार के जिला अस्पताल में किया जाएगा. 
रविवार की रात में हुआ हादसा 
दरअसल बुढ़ाना गांव में ईंट-भट्टों पर काम चल रहा था. करीब 25 मजदूर रात में काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई, जिसमें 3 महीने की निशा, 9 साल का सूरज, 5 साल का विवेक और नंदिनी नाम की लड़की घायल हो गई. इन घायल बच्चों को अस्पताल के लिए ले जाया जा रहा था इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.  
अस्पताल ले जाते समय बच्चों ने तोड़ा दम
ओमप्रकाश ने बताया कि रात को भट्टे पर काम चल रहा था. इसी दौरान ईंट की दीवार बच्चों पर गिर पड़ी. बच्चों को अस्पताल में ले जाने लगे तो उन्होंने दम तोड़ दिया. चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News