मारुति सुज़ुकी ने अपनी और देश की नंबर-1 7-सीटर MPV अर्टिगा की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमतें मिनिमम 5.000 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक बढ़ाई हैं। अब इस कार की नई एक्स-शोरूम कीमतें 8.85 लाख रुपए से शुरू होकर 13 लाख रुपए तक हो गई हैं। कंपनी ने प्रतिशत के हिसाब से कीमतों में 0.39% से 0.93% तक बढ़ोतरी की है। बता दें कि अर्टिगा देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 7-सीटर कार है। वहीं, कई महीने तो ये देश की नंबर-1 मॉडल भी रही है। ऐसे में आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब इसकी नई कीमतों के बारे में जान लीजिए।
₹ 8.8 – 12.94 लाख
₹ 9.55 – 13.86 लाख
₹ 11.52 – 14.47 लाख
₹ 11.02 – 12.88 लाख
मारुति अर्टिगा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस अफॉर्डेबल MPV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103PS और 137Nm जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसका पेट्रोल मॉडल 20.51 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, CNG वैरिएंट का माइलेज 26.11 km/kg है। इसमें पैडल शिफ्टर्स, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एयर कंडीशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 8.80 लाख रुपए से 12.94 लाख रुपए के बीच हैं।
अर्टिगा में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट के बजाय 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें सुजुकी की स्मार्टप्ले प्रो टेक्नोलॉजी दी है जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टेड कार फीचर्स में गाड़ी की ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन शामिल हैं। इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया है। इसका मुकाबला टोयोटा रुमियन, मारुति XL6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लैविस से होता है।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play