तमिलनाडु CM थलपति विजय का फिल्मी अंदाज, बस में सफर करते आए नजर; जानिए पूरा मामला – Live Hindustan

Thalapathy Vijay: अभिनेता से नेता और फिर मुख्यमंत्री बने थलपति विजय अब फिल्मी अंदाज मे लोगों के लिए फैसले लेते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को तमिलनाडु सीएम विजय ने चेन्नई में तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की ओर से लोगों के लिए 300 नई बसों का उद्घाटन किया। इसके बाद वह एक नई बस में सवार हुए और लोगों के साथ सफर का आनंद लिया। विजय के साथ इस दौरान और भी यात्री बैठे हुए थे, जो लगातार उनका वीडियो बना रहे थे। अब यही वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ऐतिहासिक जीत हासिल करके तमिलनाडु की सत्ता पर बैठे थलपति विजय विपक्षी हमलों का सामना करते हुए मुख्यमंत्री पद का कर्तव्य निभा रहे हैं। गुरुवार को इसी क्रम में उन्होंने 300 सीएनजी और डीजल बसों का उद्धघाटन किया। इस दौरान उन्होंने बस कंडक्टर से बात की और बसों की छोटी बड़ी चीजों का भी ध्यान रखा। इस सफर के दौरान मुख्यमंत्री विजय काला चश्मा और सफेद शर्ट पहने नजर आए।

रील से रियल लाइफ नायक बने थलपति विजय फिल्मों में फैसले लेते और ऐक्शन करते नजर आते थे। लेकिन 4 मई को तमिलनाडु के दिग्गजों को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद विजय लगातार जनता के हित में फैसला लेते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी शपथ के तुरंत बाद ही उन्होंने महिला सुरक्षा और ड्रग माफिया को लेकर कानून बना दिया था। इसके साथ ही उन्होंने रोजगार को लेकर भी नई पहल शुरू की थी। हालांकि, विपक्षी पार्टियों ने उनके फैसलों को तरजीह न देते हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रगान और वंदे मातरम् को बजाए जाने पर सवाल उठाया था। हालांकि, हाल ही में विजय ने विधानसभा सत्र के पहले दिन ही दोबारा राष्ट्रगान बजवाया और फिर इस मामले पर दोहरा रवैया रखने के लिए डीएमके की आलोचना की।

विजय भले ही रील लाइफ की छवि को रियल लाइफ में लागू करने की तरफ देख रहे हैं, लेकिन दोनों जिंदगियों में अंतर होता है। उनका राजनीतिक सफर एक अनोखे अंदाज के साथ शुरु हुआ था, लेकिन रोड शो में मची भगदड़ में जब दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, तो लगा कि विजय का राजनीतिक करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है, लेकिन विजय वहां नहीं रुके और उन्होंने संघर्ष करना जारी रखा। इसके बाद विधानसभा चुनाव के समय भी उन्होंने दूसरी किसी पार्टी से समझौता न करते हुए अकेले ही चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसके बाद गठबंधन में थोड़ी उठा-पटक करने के बाद विजय बहुमत तक पहुंच गए और एआईडीएमके की टूट के बाद उन्होंने बहुमत से भी कहीं आगे की संख्या हासिल कर ली।

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News