हाथ लगाकर देखो… मुंबई में ऑटो ड्राइवर ने महिला से की गंदी बात, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल – Hindustan Hindi News

मुंबई में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मायानगरी से एक ऑटो ड्राइवर द्वारा महिला यात्री के साथ गंदी बात करने और परेशान करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला यात्री को ऑटो से जल्दबाजी में उतरती है। मानो उसके साथ कुछ गलता हुआ हो। बाद में महिला ने खुद इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की।
पोस्ट में दावा किया गया है कि ऑटो ड्राइवर ने महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक और अश्लील बातें कीं। इसके अलावा हाथ लगाने की बात कही। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे सैकड़ों यूजर्स ने शेयर किया। नेटिजंस ने ड्राइवर के व्यवहार की तीखी निंदा की और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। कई लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति गलत मानसिकता का प्रमाण बताया है।
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने वायरल पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता से संपर्क करने की अपील की है, ताकि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जा सके। हालांकि, अब तक आरोपी ऑटो ड्राइवर की पहचान सार्वजनिक रूप से नहीं की गई है और न ही उसके खिलाफ कोई औपचारिक कार्रवाई की जानकारी दी गई है।
दूसरी ओर नेटिजंस ने वीडियो में दिख रही ऑटो की नंबर प्लेट भी शेयर की है और ड्राइवर के खिलाफ तुरंत एक्शन की मांग की। इसके बावजूद पुलिस ने पीड़िता से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की अपील की है ताकि मामले की जांच तेजी से पूरी की जा सके।
इस घटना ने मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स ने आश्चर्य जताते हुए पूछा कि मुंबई को देश के सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता है, फिर भी ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं। राष्ट्रीय वार्षिक महिला सुरक्षा रिपोर्ट और सूचकांक (NARAI) 2025 के अनुसार, मुंबई को महिलाओं के लिए देश के सबसे सुरक्षित शहरों में शामिल किया गया था।
रिपोर्ट में मुंबई के साथ कोहिमा, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, आइजोल, गंगटोक और इटानगर को उच्च लैंगिक समानता, बेहतर पुलिस व्यवस्था और नागरिक भागीदारी के आधार पर शीर्ष स्थान दिए गए हैं।
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News