हायरिंग बंद, ऑफिस आने से रोक…नासिक कंपनी कांड पर सख्ती, जमकर बरसे नितेश राणे – Zee News

Nashik News: नासिक की मल्टीनेशनल कंपनी मामले की लगातार जांच चल रही है. इसी बीच आदेश जारी हुआ है कि अब कंपनी के सभी कर्मचारी घर से काम करेंगे.
Trending Photos
Nitesh Rane: नासिक की एक मल्टीनेशनल कंपनी में जो कुछ भी हुआ, उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. मामले की जांच चल रही है, इसी बीच आदेश हुआ है कि मल्टीनेशनल कंपनी के सभी कर्मचारी अब घर से काम करेंगे, मंगलवार से 160 कर्मचारियों को पूरी जांच होने तक ऑफिस न आने का आदेश दिया गया है. दिल्ली में हेड ऑफिस को भी ये कहा गया है कि पूरी जांच होने तक कोई नई नियुक्ति नहीं की जाएगी. 

पेश की जाएगी रिपोर्ट

धर्मांतरण मामले की जांच अब टेररिज्म इन्वेस्टिगेशन टीम (ATS) के पास है और ATS की टीम नासिक शहर पहुंच गई है, एक अधिकारी और तीन कर्मचारियों ने जांच शुरू कर दी है. इस दौरान नासिक शहर पुलिस से जानकारी मिलने के बाद शिकायत करने वालों से जानकारी ली जाएगी. ATS खुद आरोपियों से पूछताछ करेगी और जांच के बाद CDR रिपोर्ट पेश की जाएगी.

निकाला गया मार्च

इसके अलावा TCS कंपनी से डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ऑफिस तक मार्च निकाला जाएगा. मार्च में अलग-अलग हिंदू संगठन शामिल होंगे. हिंदू सकल समाज की तरफ से धर्म परिवर्तन और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ ये मार्च निकाला जाएगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

नितेश राणे ने साधा निशाना

इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है की मुस्लिम समुदाय के लोगो को कॉर्पोरेट जगत में भी काम ना करने दिया जाए ताकि ये लोग कॉर्पोरेट जिहाद ना फैला सके. पहले दुकानदारों ने इस तरह का फैसला लिया था की किसी भी मुस्लिम को ना समान बेचना है और न इनसे सामान खरीदना है. 

जारी होगा टोल नंबर

इसके अलावा कहा कि आजकल जिस तरह से कॉर्पोरेट जिहाद सामने आ रहा है उसको देखते हुए महाराष्ट्र सरकार अब एक टोल नंबर जारी करने पर काम कर रही है. जिस पर किसी भी तरह के जिहाद में फंसी पीड़िता कॉल करके अपना मामला बता सकती है, इससे इनकी पहचान को गुप्त बनाए रखा जाएगा. (इनपुट- योगेश खरे खरे के साथ)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News