हार्ट अटैक की वजह बन सकती हैं ये 2 चीजें! आज ही अपनी डाइट से करें दूर – आज तक

29 May 2025
By: Aajtak.in
जहां बहुत से खाद्य पदार्थ हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जो उसे नुकसान पहुंचाते हैं. 
Credit: AI
यूं तो आज कल के जंक फूड खाने से हमारे शरीर के हर अंग पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन कुछ चीजें ऐसे हैं जिन्हें खाकर सीधा हमारे दिल की सेहत पर असर पड़ता है. 
Credit: AI
हालांकि, इन चीजों में दो ऐसी हैं, जिन्हें खाने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मना किया है और चिंता जाहिर की है. 
Credit: AI
ये 2 चीजें बहुत चीनी वाला सोडा और प्रोसेस्ड मीट हैं.  स्वास्थ्य विशेषज्ञ लंबे समय से इन दोनों चीजों को लेकर चेतावनी देते आ रहे हैं.
Credit: AI
बहुत ज्यादा चीनी दिल और ब्लड वेसल्स में सूजन का कारण बन सकती है, जबकि प्रोसेस्ड मीट ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. 
Credit: AI
200,000 से ज्यादा लोगों पर 30 साल तक की गई एक नई रिसर्च से पता चला है कि मीठी ड्रिंक्स पीने और प्रोसेस्ड मीट खाने से हृदय संबंधी रोग का खतरा बढ़ा सकता है.
Credit: AI
शोधकर्ताओं के अनुसार, अगर लोगों को अपने दिल की सेहत दुरुस्त रखनी है, तो मीठी ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड मीट से दूरी बनानी जरूरी है.  
Credit: AI
अगर आप इन दोनों पूड्स को नियमित रूप से खाते हैं, तो आपके दिल में दर्द हो सकता है. इतना ही नहीं हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ता है.
Credit: AI
ऐसे में अगर आप अपने दिल को हेल्दी रखना और लंबा जीना चाहते हैं, तो आज ही इन्हें अपने खाने से दूर करने की कोशिश करें. 
Credit: Freepik

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News