हिंदी, अंग्रेजी और इतिहास भी शीर्ष पसंदीदा विषयों में शामिल, हिंदी में 196 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिए – Dainik Bhaskar

विज्ञान संकाय में जूलॉजी सबसे आगे जूलॉजी : 79 गणित : 71 रसायनशास्त्र : 57 भौतिकी : 53 मनोविज्ञान : 52 बॉटनी : 27 सामाजिक विज्ञान व मानविकी विषयों में शोध के प्रति बढ़ा आकर्षण भास्कर न्यूज | मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा (पैट) म
पीआरओ डॉ. सूरज कोनार ने बताया कि राजनीति विज्ञान के बाद हिंदी दूसरे स्थान पर रहा, जिसमें 196 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अंग्रेजी में 147, इतिहास में 137 और अर्थशास्त्र में 100 अभ्यर्थियों ने पीएचडी के लिए आवेदन किया है। आंकड़े बताते हैं कि पारंपरिक मानविकी और सामाजिक विज्ञान विषयों में शोध के प्रति छात्रों की रुचि लगातार बढ़ रही है। शिक्षाविद इसे उच्च शिक्षा और शोध संस्कृति के विस्तार का सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। वहीं विज्ञान संकाय के विषयों में भी अभ्यर्थियों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली है। जूलॉजी 79 आवेदनों के साथ विज्ञान संकाय में सबसे आगे रहा। इसके बाद गणित में 71, रसायनशास्त्र में 57, भौतिकी में 53 तथा मनोविज्ञान में 52 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। भूगोल में 43, दर्शनशास्त्र में 37, गृह विज्ञान में 29, बॉटनी में 27 और समाजशास्त्र में 20 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा संगीत में 17, उर्दू में 16 तथा कॉमर्स में 10 अभ्यर्थियों ने पीएचडी में रुचि दिखाई है। अब पैट की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ अभ्यर्थियों की नजर चयन प्रक्रिया, साक्षात्कार और नामांकन पर टिकी हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन विषयवार सीटों, मेरिट और नियमानुसार अन्य प्रक्रियाओं को पूरा कर अंतिम चयन सूची जारी करेगा। सबसे अधिक आवेदन वाले पांच विषय राजनीति विज्ञान : 267 हिंदी : 196 अंग्रेजी : 147 इतिहास : 137 अर्थशास्त्र : 100
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News