भास्कर संवाददाता|नरसिंहगढ़
भानु प्रकाश सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तहत हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डा. चेतन कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में छात्रा भूरी अहिरवार ने हिंदी भाषा पर वारी जाऊं गीत प्रस्तुत किया।
बीकाम द्वितीय वर्ष के छात्र नवनीत साहू ने भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर भाषण दिया और कविता का वाचन किया। महाविद्यालय की लाइब्रेरियन डॉ. मीरा देवी रायकवार ने वर्तमान समय में हिंदी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि संस्कार और संस्कृति की वाहक है।
रोजगार, शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में हिंदी की भूमिका लगातार बढ़ रही है। हमें हिंदी के प्रयोग पर गर्व करना चाहिए। इस अवसर पर जानकी दांगी, डॉ. संगीता चौरसिया, डा. देवेंद्र सिंह पवार, भावना गौड़, डा. प्रिया, कविता खींची, मीना शिवहरे सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन डा. शशि किरण भगत ने किया। आभार ज्योति तोमर ने माना। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.