उन्नाव। शहर के गदन खेड़ा स्थित हिंदी भवन में डॉ. शिवमंगल सिंह की 111 वीं जयंती मनाई गई। जयंती समारोह में डॉ. रामनरेश, गौरव अवस्थी ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉ रामनरेश ने बताया हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि डॉ शिवमंगल सिंह सुमन प्रेम, सौंदर्य और प्रगतिवादी जन चेतना के संघर्षशील कवियों में अग्रणी हैं। अध्ययन, चिंतन और वाग्मिता के धनी सुमन जी हिंदी के गौरव थे और रहेंगे। वह जन्मभूमि उन्नाव (झगरपुर) और कर्मभूमि उज्जैन को समान सम्मान देते थे। इस दौरान डॉ.रामनरेश, गौरव अवस्थी, डॉ के के मिश्रा, बृजकिशोर वर्मा, पीके मिश्रा, तनुज अवस्थी, कमलेश शुक्ला, शिखर अवस्थी आदि रहे।
कार्यक्रम का संयोजन निराला शिक्षा निधि ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play